15 जून से चमकेगी इन राशियों की किस्मत! सूर्य गोचर से करियर में होगी बढ़ोतरी

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 15 जून 2026 को दोपहर 12:58 बजे सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर 16 जुलाई 2026 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को करियर, बिजनेस, धन, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है।

Libra (तुला राशि)

सूर्य का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य और अवसरों के नए द्वार खोल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति या कार्यस्थल पर पहचान मिल सकती है। कानूनी और सरकारी मामलों में भी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

PunjabKesari

Leo (सिंह राशि)

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति, नई जिम्मेदारियां और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है।

यें भी पढ़ें : Periods के दौरान ब्लड क्लॉट्स से हैं परेशान? खाएं ये Foods, मिलेगी राहत

 

Aries (मेष राशि)

मेष राशि के जातकों में इस दौरान आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर और आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। नए अवसरों का लाभ उठाने में आप सफल रह सकते हैं।

PunjabKesari

Gemini (मिथुन राशि)

सूर्य का यह गोचर सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर डाल सकता है। व्यक्तित्व में निखार, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और सामाजिक प्रभाव मजबूत होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यें भी पढ़ें : इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए बासी चावल !

 

क्या होगा सूर्य गोचर का प्रभाव?

सूर्य को ज्योतिष में आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र का कारक ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि में सूर्य के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार का निर्णय अपनी व्यक्तिगत कुंडली और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static