शादी में डिजाइनर आउटफिट में नजर आईं Kapoor Sisters

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 01:56 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड में कोई पार्टी हो या फिर शादी सभी लोगों का ध्यान फंक्शन में शामिल स्टार के आउटफिट्स पर होता हैं खासकर लड़कियों का। लड़कियां इस बात का बहुत ध्यान रखती हैं कि इस डीवाज ने कौन सा आउटफिट वियर किया और उसके साथ कैसी ज्वैलरी कैरी की। 

इन दिनों दुबई में शादी के फंक्शन चल रहे है। दरअसल, सारा कपूर परिवार सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की बुआ के बेटे अक्षय मारवाह की शादी के फंक्शन्स अटेंड करने दुबई पहुंचा हुआ है। शादी के फंक्शन में सभी ट्रैडीशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फंक्शन में सोनम कपूर अनामिका खन्ना के आउटफिट में नजर आईं। अपने आउटफिट में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

श्री देवी और उनकी बेटियां भी काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं। जानवी ने मनीश मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया आउटफिट वियर किया था। जानवी ने व्हाइट फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड ट्यूब चोली और लंहगा पहना हुआ था। वहीं उनकी बहन खुशी ने येलो और गोल्डन कोल्ड शोल्डर कुर्ती और शरारा वियर किया था। अर्जुन कपूर इंडियन वियर में इस फंक्शन का हिस्सा बने।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static