अवार्ड फंक्शन में फीका रहा इन बॉलीवुड स्टार का स्टाइल!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2017 - 02:32 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड स्टार हर अवार्ड फंक्शन में एक अलग अंदाज में दिखाई देते हैं। हाल में ही Maharashtra's Most Stylish awards ceremony में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। हमेशा कई तरह अवार्ड फंक्शन में सभी की निगाहें बॉलीवुड स्टार पर थी। अवार्ड फंक्शन में अधिकतर स्टार का ड्रैसिंग सेंस लोगों को पसंद नहीं आया। फंक्शन में डीवाज का ड्रैसिंग सेंस कुछ खास नहीं था हालांकि बॉलीवुड एक्टर का लुक सभी लोगों ने पसंद किया। 

- सोनम कपूर ने अवार्ड फंक्शन में पटोला इकट प्रिंट आऊटफिट पहनी नजर आईं। इस आऊटफिट में उनका लुक काफी सिंपल लग रहा था या फिर कह सकते है कि उनका आऊटफिट उनकी पर्सनैलिटी को सूट नहीं कर रहा था। 

- वहीं, सोनाली बेंद्रे ने शर्ट के साथ स्कर्ट वियर की थी। उनकी ड्रैंस के साथ उनका मेकअप सूट नहीं कर रहा था। 

- अवार्ड फंक्शन में रितिक रोशन भी शामिल हुए। उन्होंने अपनी पेंट के साथ मैंचिग ब्लेजर पहना हुआ था। 

- शो में टाइगर श्रॉफ ने चेक शर्ट और ब्लैक पेंट पहनी थी। उनका लुक काफी सिंपल था। 

- फंक्शन में राधिका आप्टे काफी अलग लुक में दिखाई दीं। उन्होंने रेड बैकलेस गाउन पहना हुआ था। वहीं, उनका हेयरस्टाइल और मेकअप कुछ खास नहीं था। इसके अलावा भी कई स्टार शो में दिखाई दिए लेकिन इस बार बॉलीवुड स्टार का अंदाज कुछ खास नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static