सावधान! दोपहर की लंबी नींद से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 09:47 AM (IST)

लोग अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए दोपहर के समय में सोते हैं। ताकि वे शांत और एनर्जेटिक रह सके। मगर एक शोध के अनुसार, इस तरह दोपहर में सोना कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बन सकता है। इससे दिल पर गहरा असर हो इससे जुड़ी बीमारियां होने के साथ जान जाने का खतरा भी हो सकता है। 

दोपहर में सोना दिल के लिए जोखिम भरा

एक रिसर्च के मुताबिक, दोपहर के समय 1 घंटे से ज्यादा सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह सीधा दिल पर अटैक इससे जुड़ी बीमारियों को न्योता दे सकता है। ऐसे में हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए दोपहर में सोना बंद कर दें। 

nari,PunjabKesari

दोपहर में सोना या नहीं दोनों‌ कामों को मिली चुनौती

एक विश्लेषण के मुताबिक, 20 से अधिक अध्ययन किए गए। इनमें 3,13,651 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से 39 प्रतिशत लोग दोपहर के समय सोएं। इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैसे तो पुरी दुनिया के कई प्रतिशत लोग दोपहर के समय में सोते हैं। इससे सेहत में सुधार आता है। साथ ही जो लोग रात को ठीक से सो नहीं पाते हैं। उनमें हुई नींद की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।‌‌‌‌ ऐसे में इस शोध से दोनों ही कामों को चुनौती मिली। 

nari,PunjabKesari

45 से 60 मिनट से ज्यादा सोने से दिल को खतरा

शोध के अनुसार, दोपहर में सोने वाले लोगों के मुकाबले न सोने वाले व्यक्तियों की मौत की दर काफी कम पाई गई। साथ ही जो लोग रात को 6 घंटे से अधिक समय की नींद लेते हैं। उन्हें दिल से संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा अधिक हो सकता है। साथ ही रिसर्च में देखा गया कि दोपहर के समय 30-45 मिनट तक झपकी लेने से लोगों का दिल उनसे बेहतर काम करता है जो लोग रात के समय सही मात्रा में नींद लेते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static