फेंगशुई टिप्स: खुशहाली चाहिए तो सही दिशा में रखें लाफिंग बुद्धा

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 11:50 AM (IST)

फेंगशुई में घर, दुकान या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है इससे वातावरण में पॉजिटिविटी आती है। घर-परिवार खुशियों से भरते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते है। इसलिए काफ़ी लोग इन्हें अपने घर, दुकान और ऑफिस में रखते हैं। मगर क्या कभी किसी ने सोचा है यह है कौन? इसके साथ ही इनकी मूर्ति हमेशा हंसते वाली क्यों होती है? कुछ लोग इन्हें गौतम बुद्ध मानते थे तो श्रीराम का अवतार। तो चलिए आज हम आपको बताते है इनके बारे में कुछ रोचक और लाभकारी बातें...

 

महात्मा बुद्ध से था संबंध

असल में यह महात्मा बुद्ध नहीं बल्कि उनके शिष्यों में से एक थे। बता दें जापान में यह होतेई नाम से प्रसिद्ध थे। इन्होंने महात्मा बुद्ध से आत्मज्ञान लिया था। मगर अजीब बात यह थी कि इन्होंने आत्मज्ञान प्राप्त करने के बाद हंसना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

लोग उन्हें ऐसे देख को जाते थे

माना जाता है कि आत्मज्ञान मिलने के बाद ज्ञान का प्रसार के लिए होतेई अलग-अलग गांव जाते और लोगों को खूब हंसाते। वह लोगों की बड़ी से बड़ी परेशानियों का हंसते हुए हल निकाल देते थे। इसके साथ ही जो लोग उन्हें देखते तो बस देखते ही रह जाते। इसके पीछे का कारण उनकी उम्दा मुस्कान और हमेशा हंसते रहना था। कहते हैं उनके हंसते हुए चेहरे को देखकर लोग अपनी परेशानियों को भूल जाते थे।

ऐसे मशहूर हुए जापान में

लोगों को आत्‍मज्ञान कराने के लिए होतेई पूरे जापान में एक जगह से दूसरी जगह जाते थे। उनके हर समय हंसते और मुस्कुराने की वजह से लोगों ने उन्‍हें लाफिंग बुद्धा कहना शुरू कर दिया। वैसे तो वह प्रवचन नहीं देते थे। मगर उनकी मुस्कान को देखकर ही लोगों की परेशानियां दूर हो जाती थीं। ऐसे में लोगों को हमेशा उनसे मिलने का इंतजार रहता था।

PunjabKesari

होतेई ने सिखाया बिन कारण हंसना

अपनी मुस्कान से होतेई ने पूरे जापान के लोगों को मुसीबत में भी हंसना सिखा दिया। कहा जाता है कि उन्‍होंने पूरे जापान को सिखाया कि कैसे किसी भी पर‍िस्थिति में हंसा जा सकता है। असल में लोगों को शांति के रास्ते पर चलाना ही उनका उद्देश्य और समाधी थी। लोग उनकी इसी राह पर चले और और उनके न रहने पर उन्‍हें मूर्ति के रूप में बतौर लकी चार्म अपने घर, दुकान और ऑफिस में रखने लगे। इसके साथ ही यह परंपरा आज तक चल रही है।

तो चलिए अब जानते हैं लाफिंग बुद्धा को रखने के फायदे के बारे में...

. घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
. जीवन सुख-शांति, समृद्धि से भर जाता है।
. दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।
. धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
. कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते है।
. घर-परिवार में कलह-क्लेश दूर हो प्यार में व‌द्धि होती है।

PunjabKesari

सही दिशा

फेंगशुई के मुताबिक लाफिंग बुद्धा को पूर्व दिशा में रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static