यूं ही नहीं बनता कोई Ideal Father, धोनी से सीखें  मां ही नहीं पापा की भी होती हैं कई जिम्मेदारियां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 05:45 PM (IST)

एक बच्चे के जीवन में माता-पिता की भूमिका उसको जन्म देने के साथ ही प्रारंभ हो जाती है।  माता पिता बच्चो कि जिंदगी में सांचे की तरह काम करते है, वह जो संस्कार देते हैं बच्चे उसे ही अपनाते हैं। माता पिता ही अपने बच्चो को आने वाले जीवन के लिए तैयार करते है और सही दिशा दिखाते है। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपनी बेटी को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं।

धोनी सबसे ज्यादा समय अपनी लाडली बेटी जीवा के साथ ही बताना पसंद करते हैं, जो हम उनकी तस्वीरें और वीडियो में देखते ही रहते हैं। वह अपनी बेटी से हद कदर प्यार करते हैं कि उसकी आंखों में आँसू नहीं आने देते है। शायद यही कारण है कि उन्हें सुपर फादर माना जाता है और वह भी इस टैग पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। आज के समय में धोनी जैसे पिता की इच्छा हर बच्चा करता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 


जीवा भी अपने पिता की हर बात को मानती है और वही करने की कोशिश करती है जो धोनी को पसंद है। यह वीडियो बहुत बड़ा उदाहरण है, देख सकते हैं कि धोनी की तरह  जीवा भी कार को धो रही है। इससे पता चलता है कि वह अपने पिता को खुश करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है।  इसी कारण बाप- बेटी की यह क्यूट जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)


इस विडियो में पापा माही बेटी से अलग-अलग भाषाओं में हाल चाल पूछते हैं और जीवा उसी भाषा में जवाब देती है। धोनी तमिल भाषा में सवाल पूछते हैं तो जीवा उसी भाषा में जवाब देती है।  इसके बाद बंगाली, गुजराती, भोजपुरी और पंजाबी में माही सवाल पूछते हैं। अंत में धोनी उर्दू में भी यही सवाल पूछते हैं। पंजाबी में धोनी ने पूछा, 'किद्दा?' जीवा ने मासूमियत से जवाब दिया, 'वधिया।'  धोनी की तरह हर पिता को अपने बच्चे के साथ थोड़ा वक्त गुजारना चाहिए ताकि वह भी आपकी हर भाषा को समझ सके। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)


इस क्यूट वीडियो में जीवा अपने पिता को डांस सिखाती दिखाई दे रही है। हालांकि उसे भी डांस अच्छे से नहीं आता लेकिन माही ने एक बार भी उसे यह जाहिर नहीं होने दिया। यह छोटी सी कोशिश बच्चे में Confident लेकर आती हैं। आप भी अपने बच्चों के साथ कुछ ऐसा कर सकते हैं।


कुछ समय पहले जीवा की एक दिल छू देना वाली तस्वीर वायरल हुई थी।  मैच के नाजुक लम्हों के दौरान जीवा अपने पापा की कप्तानी वाली CSK टीम के लिए जीत की दुआ मांगती नजर आई थी। इसे देखने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि माही ने अपने बेटी को हर हालातों के लिए तैयार किया है। अगर आप भी अपने बच्चे काे हर परिस्थिति के लिए ऐसे ही तैयार रखेंगे तो उसे कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ेगा 
 

Content Writer

vasudha

Related News

Malaika की मां जॉयस का बयान, ''ये खुदकुशी नहीं, वॉचमेन और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे''

अरहान बना मां और नानी की ढाल, मलाइका को हर कदम पर संभालता दिखा उनका बेटा

माता पिता की परिक्रमा कर  प्रथम पूज्य बने गणेशजी, गजानन ने दी थी पूरे ब्रह्मांड को सीख

दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म, पापा बने रणवीर सिंह, गणेश चतुर्थी के दिन आई नन्ही परी

मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं अनिल अरोड़ा, पिता के साथ क्यों नहीं रहती थी मलाइका और अमृता?

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

काले तिल के पानी से बाल धोने से गजब के फायदे

मलाइका के एक्स ससुर के सामने अर्जुन कपूर ने जोड़े हाथ, अरबाज के भाई सोहेल ने नहीं दिया जवाब

क्या आपका भी वजन अचानक बढ़ रहा है? जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

बाल धोने से पहले या बाद में तेल कब लगाना चाहिए? जानें सही तरीका