Baby Girl के मम्मी-पापा बने वरुण- नताशा, घर में लक्ष्मी के आने से बेहद खुश हैं दादा धवन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 10:55 AM (IST)

धवन परिवार में इस समय खुशियां ही खुशियां छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी नताशा दलाल ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने सभी फैंस को बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी  देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कपल को खास अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


डेविड धवन ने बताया कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है और वरुण बेटी के पिता बन गए हैं। बीती रात डेविड धवन मुंबई में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए थे, जब उनसे पूछा गया कि बेटा हुआ या बेटी तो उन्होंने कहा- बेटी। दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इस खबर के सामने आने के बाद करण जौहर ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-  ‘मेरे बेबी को बेबी गर्ल हुई है, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. प्राउड मम्मी-पापा को बधाइयां. नताशा और वरुण को ढेर सारा प्यार.’। 

PunjabKesari
वरुण धवन चाहते थे कि उनके घर बेटी ही हो, इसका जिक्र उन्होंने करण जौहर के शो में किया था। उन्होंने कहा था कि-   मैं एक बच्चा चाहता हूं। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं अपना खुद का बच्चा चाहता हूं।' उनकी ये ख्वाहिश ऊपर वाले ने सुन ली। साल 2021 में नताशा और वरुण ने धूमधाम से शादी की थी अब उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोमवार को वरुण को मुंबई में हिंदूजा हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद से ही लोग गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा हिंदूजा में लेबर पेन के कारण एडमिट हुई थीं। अब धवन फैमिली ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static