Summer Drinks: इस बार ट्राई करें 2 स्पेशल फ्लेवर की लस्सी

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 09:51 AM (IST)

गर्मियों में ठंडी-ठंडी लस्सी पीना हर किसी को अच्छा लगता है। इससे शरीर की गर्माहट दूर होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। आमतौर पर लोग सिर्फ दही से लस्सी बना कर पीते हैं। मगर इस बार हम आपके लिए 2 खास तरह की लस्सी रेसिपीज लेकर आए हैं। 

1. पाइनएप्पल लस्सी

गर्मियों में पाइनएप्पल यानी अनानास खूब खाया जाता है। ऐसे में आप इसे लस्सी में ट्राई कर सकती है। 

आवश्यक सामग्री-

दही- 1 कप 
अनानास (pineapple)- 1/2 कप (कटे हुए)
अदरक- 1/4 इंच का टुकड़ा 
इलाइची पाउडर- चुटकीभर
काला नमक- चुटकीभर 
चीनी- स्वादानुसार

PunjabKesari

गार्निश के लिए-

अनानास- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
बर्फ- जरूरत अनुसार

विधि-  

1. सबसे पहले ब्लेंडर में अनानास और अदरक पीस लें।
2. अब इसमें बाकी की सामग्री डालकर ब्लेंड करें।
3. लस्सी को सर्विंग गिलास में डाल कर बर्फ व पाइनएप्पल से गार्निश करें।

2. रोज़ लस्सी

आप गुलाब फ्लेवर की ठंडी लस्सी ट्राई कर सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री-

दही- 1 कप 
रोज़ सिरप- 2 बड़े चम्मच (रूआफ्जा भी ले सकते हैं)
इलाइची पाउडर- चुटकी भर 
ठंडा पानी- 1/4 कप 

PunjabKesari

गार्निश के लिए-

रोज़ सिरप- 1 छोटा चम्मच 
बर्फ- जरूरत अनुसार

विधि-

1. सारी सामग्री को ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड करें। 
2. अब इसे सर्विंग गिलास में निकाल कर ऊपर से रोज़ सिरप व बर्फ डालें। 
3. लीजिए आपकी रोज लस्सी बनकर तैयार है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static