Kuldeep Yadav और वंशिका की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 04:12 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी कर ली है। दोनों ने उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में सात फेरे लिए। शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस इस नई जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीरों में दुल्हन वंशिका का लाल लहंगे में रॉयल ब्राइडल लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है, वहीं दूल्हा बने कुलदीप यादव भी शाही अंदाज में नजर आए। दोनों का वेडिंग लुक एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करता दिखा।

सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे में सजीं दुल्हन

अपने खास दिन के लिए वंशिका ने मशहूर फैशन डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee का डिजाइन किया हुआ क्लासिक रेड ब्राइडल लहंगा चुना। रेड ब्राइडल लहंगे का ट्रेंड एक बार फिर लौटता नजर आ रहा है और वंशिका का यह लुक बिल्कुल पारंपरिक भारतीय दुल्हन जैसा दिखा। वहीं दूल्हा बने कुलदीप यादव गोल्ड और सेज ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए, जो दुल्हन के लाल लहंगे के साथ बेहद क्लासिक कॉम्बिनेशन बना रही थी।

PunjabKesari

हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजा था लहंगा

वंशिका के लहंगे को डीप रेड कलर में तैयार किया गया था, जिस पर गोल्डन जरी और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की बारीक कारीगरी की गई थी। लहंगे पर जियोमेट्रिक और ट्रेडिशनल मोटिफ्स का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला। लहंगे के निचले हिस्से में चौड़ा और डेंस बॉर्डर बनाया गया था, जिससे पूरे आउटफिट को रॉयल लुक मिला। इसके साथ ही लहंगे पर सेक्विन, जरदोजी और महीन हैंडवर्क किया गया था, जिसकी हल्की चमक इसे और भी आकर्षक बना रही थी।

PunjabKesari

फुल स्लीव्स ब्लाउज से मिला एलिगेंट टच

हैवी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ वंशिका ने फुल स्लीव्स सिंपल ब्लाउज पहना। ब्लाउज की हाई राउंड नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर हल्की कढ़ाई ने उनके पूरे लुक को संतुलित और क्लासी बना दिया।

PunjabKesari

लाइटवेट दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती

जहां कई दुल्हनें अपने वेडिंग लुक में दो दुपट्टे स्टाइल करती हैं, वहीं वंशिका ने एक ही दुपट्टा सिर पर ओढ़कर ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक अपनाया। दुपट्टे के बॉर्डर पर हैवी कढ़ाई थी, जबकि बाकी हिस्से पर हल्की बेल डिजाइन बनी हुई थी, जिसने उनके लुक में ग्रेस जोड़ दिया।

कुंदन-पोल्की जूलरी से पूरा हुआ ब्राइडल लुक

जूलरी की बात करें तो वंशिका ने कुंदन और पोल्की स्टाइल जूलरी पहनी। उनका हैवी नेकलेस प्लेन ब्लाउज के साथ बेहद क्लासी लग रहा था। इसके साथ उन्होंने मांग टीका, नथ, ईयररिंग्स, लाल चूड़ा, हाथफूल और कलीरे पहने। लाल बिंदी के साथ उनका पूरा ब्राइडल लुक बेहद आकर्षक नजर आया।

PunjabKesari

दूल्हा बने कुलदीप भी लगे शाही

शादी के मौके पर कुलदीप यादव का लुक भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं था। उन्होंने सेज ग्रीन और गोल्ड शेरवानी पहनी, जिस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। मैचिंग चूड़ीदार, बॉर्डर वाला स्टोल, पगड़ी और व्हाइट-ग्रीन पर्ल वाली माला के साथ उनका लुक और भी शाही दिखाई दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static