जानिए, क्या कहती है आपके हाथों में बनी विवाह रेखा?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 06:07 PM (IST)

किसी भी व्यक्ति की राशि और नाम उसके बारे में बहुत कुछ बताने का काम करते है। इसके साथ ही हाथों की बनी लकीरें व्यक्ति के स्वभाव के साथ आने वाले जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। इससे जीवन में आने वाली खुशियों, कठिनाओं आदि के बारे में पता चलता है। साथ ही हाथों पर बनी विवाह की रेखा वैवाहिक जीवन के बारे में राज खोलने का काम करती है। इससे पता लगाया जा सकता है कि शादीशुदा जीवन में प्यार कितना मिलेगा। साथ ही विवाह के बाद विवाहेत्‍तर संबंध यानी किसी और से कोई रिश्ता तो नहीं बनेगा। तो जानते है क्या कहती है हाथों पर बनी विवाह रेखा...

अगर विवाह की रेखा एक से अधिक हो

जिन लोगों के हाथों पर विवाह की रेखा एक से ज्यादा होती है। उनका अपने पार्टनर के साथ गहरा व मजबूत रिश्ता बनता है। उन्हें अपने पार्टनर से असीम प्यार मिलता है। 

nari

अगर हाथों पर बनी रेखा गहरी और हल्की हो

बहुत से व्यक्तियों के हाथों पर बनी विवाह की रेखा पहले बहुत गहरी हो मगर समय के साथ-साथ वह लाइट हो जाती हैं। ऐसे व्यक्तियों के प्यार में समय के साथ कमी,  निराशा व उदासीनता आने लगती है। इसके विपरीत जिन लोगों की पहली रेखा हल्की हो मगर समय के साथ डार्क होनी लगे तो इनका रिश्ता मजबूत होता है। पार्टनर्स में प्यार पहले से ज्यादा बढ़ता है।

nari 

अगर हाथों के शुक्र पर्वत पर बना हो द्वीप 

माना जाता है कि अगर किसी के हाथों पर शुक्र पर्वत पर द्वीप बना हो। साथ ही इसकी एक रेखा उसमें से बाहर निकलकर बुध पर्वत पर जाकर खत्म होती है। ऐसा होने पर व्यक्ति के अफेयर्स हो सकते है। इसलिए ऐसी रेखा वाले लोगों से बच कर रहना चाहिए।

अगर रेखाएं दो शाखाओं में बंट जाएं

कई लोगों के हाथों पर बनी विवाह की रेखा थोड़े समय के बाद 1 से 2 होती हैं। ऐसी रेखा होना पार्टनर के साथ दूर जाने यानी अलग होने की ओर इशारा करता है। मगर अलग होने का मतलब तलाक नहीं बल्कि थोडे़ समय की दूरी से होता है। इसके अलावा अगर रेखा 1 से कई भागों में बंट जाएं तो यह प्यार में खटास डालने का काम करता है। इससे कारण रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। 
nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Related News

static