शरीर में दिखने वाले ये लक्षण विटामिन-D की कमी का कारण, पूरा करेंगे ये फूड्स

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 01:19 PM (IST)

शरीर को सभी जरूरी विटामिन, मिनरल्स न मिलने से कमजोरी, थकान और शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बात अगर विटामिन- डी की करें तो इसकी कमी होने पर हाई ब्लड प्रेशर, हड्डियों में दर्द और यहां तक की व्यक्ति के स्वभाव में भी बदलाव आने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से विटामिन- डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। मगर उससे पहले जानते है इसकी कमी से होने वाले लक्षणों को बारे में...

विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण...

 

मांसपेशियों और हड्डी में दर्द महसूस होना 

जिन लोगों को मांसपेशियों और हड्डी में दर्द की शिकायत रहती है, उनके शरीर में विटामिन- डी की कमी होती है। ऐसे में समय रहते इसकी कमी पूरी न होने पर समस्या बढ़ भी सकती है। 

हाई ब्लड प्रेशर 

शरीर को विटामिन डी सही मात्रा में न मिलने के चलते हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग इस समस्या से परेशान है इसका कारण विटामिन- डी की कमी हो सकती है। 

nari,PunjabKesari

स्वभाव में आता है बदलाव 

आमतौर पर लोग छोटी- छोटी बातों पर चिड़ने या चिंता करने लगते है। इसके पीछे की मुख्य वजह शरीर में विटामिन- डी की कमी मानी जा सकती है। इसके कारण व्यक्ति का काम करने में भी दिल नहीं करता है। साथ ही स्वभाव में बदलाव आते रहते हैं।

थकान, कमजोरी व आलस रहना 

वैसे तो शरीर को सभी जरूरी तत्व न मिलने से कमजोरी का सामना करना पड़ता है। मगर बात हम विटामिन- डी की कमी की करें तो इसके कारण व्यक्ति को बिना कोई ज्यादा काम किए ही कमजोरी व थकान होने लगती है। हर समय शरीर में आलस सा छाया रहता है। 

nari,PunjabKesari


ऐसे में शरीर में विटामिन- डी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट का कुछ खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी हैल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से आप अपने शरीर में हुई विटामिन डी की कमी को पूरा कर सेहतमंद रह सकते हैं। 

संतरे का जूस 

इसमें सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स आदि होने से रोजाना इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे विटामिन- डी की कमी पूरी होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलेगी। साथ ही ताजे संतरे के जूस का सेवन करना बेस्ट साबित होगा।

दही 

पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन करने से विटामिन- डी की कमी तेजी से पूरी होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। 

दलिया और ओट्स 

एक कटोरी दलिया या ओट्स का सेवन करने से भी शरीर को सही मात्रा में विटामिन- डी मिलता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहने से वजन बढ़ने की परेशानी से भी राहत रहती है। आप इसे सुबह नाश्ते के समय खा सकते हैं। ऐसे में शरीर को सभी जरूरती तत्व मिलने के साथ दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलेगी। 

nari,PunjabKesari

धूप लें

इन बात से तो सभी भली- भांति परिचित है कि धूप में पर्याप्त मात्रा में विटामिन- डी पाया जाता है। ऐसे में नियमित रूप से 20-30 मिनट तक सूरज की धूप लेने से फायदा मिलता है। सुबह के समय में धूप लेना बेहद फायदेमंद होती है।

अंडा और फैटी फिश

जो लोग नॉन वेज के शौकीन होते हैं। वे विटामिन- डी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फैटी फिश और अंडा शामिल कर सकते हैं। इससे स्वाद के साथ सेहत भी बरकरार रहेगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static