ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाते हैं अंगीठी ताे हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 10:52 AM (IST)

सर्दियों के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए कोयले या लकड़ी की अंगीठी जलाना पसंद करते हैं। इससे हाथ सेंकने के साथ बहुत से लोग कमरे को भी गर्म करते हैं। ताकि ठंड का अहसास कम हो। भले ही इससे गर्माहट का अहसास तो होता है मगर लगातार इसके आगे बैठने से सेहत और स्किन को कई नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स द्वारा भी इसके इस्तेमाल को खतरनाक कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने से नुकसान व बचने के उपाय...

PunjabKesari

स्किन होगी खराब 

घंटों बंद कमरे में अंगीठी के आगे बैठने से स्किन पर भी गहरा असर होता है। असल में, इस तरह आंच के आगे रहने से स्किन में मौजूद नमी सूखने लगती है। ऐसे में रूखापन बढ़ने से स्किन फटने का भी सामना करना पड़ सकता है। 

आंखों को पहुंचाता है नुकसान

अंगीठी से निकलने वाला धुआं आंखों पर पड़ने से इसे नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इससे आंखों में जलन, खुजली व सूखापन बढ़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अंगीठी से दूरी बनाकर बैठे। 

PunjabKesari

ऑक्सीजन लेवल होगा कम

अक्सर लोग लकड़ी या कोयले से अंगीठी जलाकर कमरा बंद कर देते हैं। मगर इससे रूम में से ऑक्सीजन का लेवल कम होने लगता है। ऐसे में सांस से जुड़ी दिक्कतें आने लगती है। इसके अलावा कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर मनुष्य के दिमाग पर पड़ता है। यह व्यक्ति के बेहोश होने का भी कारण बनता है। 

खून सोखने लगता है

अंगीठी को जलाकर कमरा बंद करने से इसमें से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती है। यह गैस सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचने के बाद खून में मिल जाती है। इसके कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में खून की कमी का सामना करना पड़ सकता है। 

बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके...

- अंगीठी जलाकर कमरा बंद रखने की गलती ना करें। इससे कमरे में इसका धुआं बढ़ने से ऑक्सीडन की कमी हो सकती है। ऐसे में सांस संबंधित दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। 

- अंगीठी में लकड़ी या कोयला का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उसे जलाने पर हानिकारक कण बाहर आते हैं। यह कण हमारे शरीर पर बुरा असर डालने का काम करते हैं। इसलिए जरूरी है कि इसे जलाने पर सही मात्रा में दूरी बनाएं रखने की जरूरत है। 

PunjabKesari

- छोटे बच्चों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है। ऐसे में अंगीठी जलाने पर उनकी स्किन खराब हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इसे जलाने पर बच्चों को खास दूरी पर रखें। साथ ही ज्यादा समय तक अंगीठी के पास ना बैठाएं। 

- अंगीठी के अलावा जो लोग ब्लोअर या हीटर इस्‍तेमाल करते हैं। उन्हें भी इसका इस्तेमाल सावधानी से करने की जरूरत है। इसके लिए इसे कमरा गर्म होने तक जलाएं। बाद में इन चीजों को बंद कर दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static