Health Tips: रोजाना सुबह पीएं लहसुन की चाय, सेहत को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 03:36 PM (IST)

लहसुन विटामिन सी, आयरन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। लोग आमतौर पर इसे सब्जी में मिलाकर या कच्चा खाते हैं। मगर आप चाहे तो इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। सुनते में शायद आपको अजीब लगेगा मगर लहसुन की चाय सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। चलिए जानते हैं लहसुन की चाय पीने के फायदे व इसे बनाने का तरीका...

PunjabKesari

लहसुन की चाय पीने के फायदे


- मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

लहसुन की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

- ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इसकी तैयार चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में बीपी के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ‌‌ ‌‌‌

- डायबिटीज में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर की तरह डायबिटीज कंट्रोल रखने में भी लहसुन की चाय फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व औषधीय गुण डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

- इम्यूनिटी बढ़ाए

लहसुन विटामिन सी, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

- दिल रखे स्वस्थ

लहसुन की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। दिल बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में दिल संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

चलिए अब जानते हैं लहसुन की चाय बनाने का तरीका

. पैन में 1 कप पानी डालें।
. पानी उबलने पर इसमें चाय की कुछ पत्तियां मिलाएं।
. अब इसमें 1/4-1/4 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन और अदरक डालें।
. 1 उबाल आने के बाद इसमें 2 लौंग और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं।
. चाय अच्छे से उबालें।
. अब इसे छानकर सुबह के समय पीएं।
. आप इसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकती है।
.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static