क्या मंगलवार को हुआ है आपका जन्म तो जान लें अपने अंदर की खूबियां

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 04:01 PM (IST)

हम अक्सर किसी से मिलकर उसके बारे में जानते हैं। ऐसे में हमें उनके स्वभाव, पसंद-नापसंद आदि का पता चलता है। वहीं राशि के अनुसार, किसी के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ठीक उसी तरह हमारा जन्म का दिन भी नेचर व आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। बात हम मंगलवार को जन्मीं लड़कियों की करें तो इनपर ग्रह मंगल का अधिक असर होता है। ऐसे में ये लड़कियां थोड़ी गुस्से वाली होती है। वहीं इन्हें नई चीजें खरीदना व फैशन के मुताबिक चलना पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार के दिन पैदा हुई लड़कियों के बारे में...

निडर व हार ना मानने वाली

ये लड़कियां बेहद ही निडर व मेहनती होती है। ऐसे में किसी भी चीज व मुकाम को हासिल करने के लिए अपनी जी जान लगा देती है। साथ ही रास्ते में चाहे जितनी मर्जी परेशानियां आए ये बिना डरे उसे पार कर जाती है। 

PunjabKesari

गंभीर सोच की मालिक 

मंगलवार के दिन पैदा हुई लड़कियां स्वभाव से थोड़ी गुस्से वाली भी होती है। वहीं दिल की साफ होने से ये हर किसी की मदद को तैयार रहती है। वहीं किसी भी काम को ये पूरे सोच-विचार से करना पसंद करती है।  

फैशनिस्ता व खर्चीली 

मंगलवार के दिन पैदा हुई लड़कियां फैशन व ट्रेंड के मुताबिक चलना पसंद करती है। ऐसे में ये खर्चा करने से कतराती नहीं है। 

मेहनत व ईमानदारी पर रखती भरोसा 

ये लड़कियां अपनी मेहनत व ईमानदारी से जीत हासिल करती है। मंगलवार के दिन पैदा हुई लड़कियां ज्यादा सामाजिक नहीं होते। नहीं बल्कि आध्यात्मिक होती है। मगर ज्यादा कोमल स्वभाव की होने से ये छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेती है। ऐसे में किसी द्वारा कुछ गलत करने पर ये उन्हें जल्दी माफ नहीं कर पाती है। 

PunjabKesari

जल्दी बोर होने वाली 

ये लड़कियां परिस्थिति व चीजों से जल्दी ही ऊब जाती है। असल में, ये थोड़ी स्ट्रेट फारवर्ड होती है। मगर इनके इस स्वभाव के कारण लोग इन्हें कई बार गलत समझ लेते हैं। 

सुखमय वैवाहिक जीवन 

इन लड़कियों को सुंदर जीवनसाथी की तलाश होती है। ऐसे में इनका पार्टनर बेहद सुंदर व अच्छा होता है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ अच्छे से बीतती है।

परिवार के प्रति समर्पित 

ये लड़कियां परिवार के प्रति समर्पित होती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर व परिवार के अन्य लोगों का बखूबी ध्यान रखती है। इनके इस नेचर के कारण इन्हें परिवार से खूब प्यार मिलता है। 

अच्छे भाग्य के लिए ऐसा करें 

इन लड़कियों को अच्छे भाग्य के लिए हनुमान जी की पूजा व व्रत करना चाहिए। अगर व्रत नहीं रख सकती तो इन्हें हर मंगलवार हनुमान चालीसा और संकटमोचन का पाठ करना चाहिए। इससे इनपर हमेशा बजरंगबली की हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में इनका संकटों व परेशानियों से बचाव रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static