Nag Panchami: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ संकेत, जानिए इसका मतलब

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 11:46 AM (IST)

सपने में अक्सर हमें व्यक्ति व कई चीजें दिखाई देती है। ज्योतिषशास्त्र व स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने हम पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालते हैं। इसी तरह सपने में सांप का दिखाई देना भी शुभ व अशुभ संकेत देता है। ज्योतिषशास्त्र केअनुसार, जीवन में राहु की दशा शुरू होने पर सपने में सांप दिखाई देते हैं। चलिए आज हम आपको नाग पंचमी के दिन सपने में सांप दिखाई देने का मतलब बताते हैं...

किसी मंदिर में सांप दिखाई देना

सपने में किसी मंदिर में सांप दिखाई देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी होने की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

पेड़ पर चढ़ता सांप दिखाई देना

सपने में पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप दिखाई देना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना जीवन में तरक्की व सफलता का संकेत देता है। ऐसा सपने देखने वाला व्यक्ति को उसका कहीं अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है।

शिवलिंग पर सांप दिखाई देना

अगर आपको सपने में सांप शिवलिंग के ऊपर दिखाई दे समझ जाए कि आप पर शिव जी की कृपा बनी हुई है। इसके साथ ही आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

PunjabKesari

कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते हुए दिखाई देना

सपने में अगर कोई कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते हुए दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। वहीं इसके विपरीत अगर कोई अमीर व्यक्ति ऐसा करता हुआ दिखाई दे तो यह धन हानि की ओर इशारा करता है।

सफेद, सुनहरा या चमकीला सांप दिखाई देना

अगर किसी को सपने में सुनहरा या चमकीला सांप दिखाई दे तो यह किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है। ऐसे में समझ जाए कि आपकी समस्याएं दूर होकर जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आने वाली है।

PunjabKesari


अगर सांप बिल में जाता दिखे

सपने में सांप बिल में जाता हुआ देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे धन प्राप्ति के योग्य बनते हैं।

अगर सपने में बार-बार दिखे सांप

अगर किसी को बार-बार सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब कुंडली में सर्प दोष हो सकता है। इसके अलावा सपने में सांप पानी में तैरना दिखाई देना भी काल सर्प दोष की ओर इशारा करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static