सपने में ऐसे दिखे भोलेनाथ तो समझ जाएं आपके साथ होने वाला है कुछ खास

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 12:18 PM (IST)

सपने तो आपने अक्सर कई देखें होंगे। मगर इसे देखना बस एक संयोग नहीं बल्कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत मिलता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर सपने का अर्थ होता है। साथ ही उस अर्थ में कोई संकेत छुपा होता है और ये संकेत शुभ व अशुभ दोनों ही हो सकते हैं। वहीं आपने अब तब कई अलग-अलग सपने देखें होंगे। मगर क्या आपने कभी सपने में भगवान शिव को देखा है? स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में भोलेनाथ व उनसे जुड़ी चीजें देखना बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे जीवन समस्याएं दूर होकर खुशहाली आने के संकेत मिलते हैं। चलिए आज हम आपको सपने में शिव जी व उनसे जुड़ी चीजें दिखाई देने का अर्थ बताते हैं...

सपने में श‍िव मंद‍िर दिखाई देना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में शिव मंदिर जाना या दिखाई देना बेहद शुभ संकेत देता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जिस गंभीर बीमारियों से परेशान है उससे जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। मान्यता है कि ऐसा सपना हमेशा स्वस्थ रहना का संकेत देता है।

सपनों में महादेव और माता पार्वती का देखना

अगर आपको सपने में महादेव और माता पार्वती दिखाए तो समझ जाए कि आपपर उनकी विशेष कृपा हुई है। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर घर में खुशहाली आती है। मगर ऐसा सपने देखने के बाद शिव जी और माता पार्वती का जलाभिषेक करें। उसके बाद उन्हें शहद चढ़ाकर अपने सुखी दांपत्‍य जीवन की प्रार्थना करें।

PunjabKesari

सपने में सांप और त्रिशूल दिखना

सपने में सांप और त्रिशूल दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सपने में सांप आना आर्थिक लाभ की ओर इशारा करता है। वहीं त्रिशूल दिखे तो समझ जाए कि आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। मान्यता है कि त्रिशूल जीवन के समस्त संकटों को दूर करके मुश्किल से मुश्किल घड़ी से छुटकारा दिलाने में साहस प्रदान करता है।

सपने में भोलेनाथ का तांडव रूप देखना

सपने में शिवजी तांडव करते दिखाई दे तो इससे डरने वाली बात नहीं है। अक्सर ऐसा सपना आने पर लोग शिव जी को उनसे नाराज व जीवन में परेशानियां आने का संकेत समझते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना किसी को तब आता है जब वे शत्रुओं से घिरे हो। साथ ही इसका मतलब है कि शिव जी भक्त को इस रूप में दर्शन देकर संदेश देते हैं कि वे उन्हें दुश्मनों से जल्दी ही छुटकारा दिला देंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static