चंद्र ग्रहण: जानें किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 05:51 PM (IST)

आज रात को चंद्र ग्रहण लगेगा। वास्तव में यह उपछाया चंद्र ग्रहण है। जब भी ग्रहण लगता है। इसका असर सभी राशि पर पड़ता है। यह उन पर अपना गहरा प्रभाव डालते है। तो चलिए इस ग्रहण पर किस राशि पर कैसा असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन जातको की किस्मत चमकेगी और आत्विश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मित्रता और भी गहरी होगी। मगर इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। किसी के साथ झगड़ा करने से बचें। भगवान शिव की पूजा करें। 

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। चिंताएं दूर होगी। साथ ही काम में दिल लगेगा। इनपर इस ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर बात इनकी सेहत की करें तो इन्हें बिना मतलब के तनाव से बचना चाहिए। साथ ही अपने रिश्तों में आ रही परेशानियों का ध्यान रखना चाहिए। 

Chandra Grahan,nari

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनके नौकरी बदलने के योग है। इससे उनके जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। समाज में मान-सम्माम मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी।  

कर्क राशि

इन जातकों के करियर में सुधार होगा। घर-परिवार में सुख-शांति वाला माहौल बना रहेगा। मगर कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। सरकार द्वारा आपका कारोबार बढ़ सकता है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरीके के वाद-विवाद से बचना चाहिए। नहीं तो घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते है। आपको पैत्रिक संपत्ति, किसी महिला या आपकी माता द्वारा कोई उपहार मिल सकता है। साथ ही इस चंद्र ग्रहण के पड़े प्रभाव के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Leo Zodia,nari

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग बन रहें है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आपका उत्साह से भरे रहेंगे। आपका सही उत्साह आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। 

तुला राशि

भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। करियर में उन्नति मिलेगी। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

वृश्चिक राशि

करियर और सेहत पहले से बेहतर होगी। धन की प्राप्ति होगी। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए काफी शुभफलदायी रहेगा। घर- परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। आपके खर्चे में भी कमी आएगी। 

धनु राशि

इस राशि के लोगों को कोई भी काम करने पर विशेष ध्यान देना होगा। वाहन चलाते समय भी कोई लापरवाही न करें। इन्हें भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। आप इस दौरान अपने किसी पुराने लोन की किश्त चुका  सकते है। 

shiv pooja,nari

मकर राशि

आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। आपको करियर के लिहाज से सावधानी रखनी होगी। अपने व्यवहार सही रखें ताकि मेरिड लाइफ में शांति बनी रहें। साथ ही आपको किसी योजना का लाभ मिल सकता है। 

कुंभ राशि

आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखें। समाज में आपका मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम बढ़ने के कारण आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते है। मगर ज्यादा चिंता करने से बचें।

Aquarius,nari

मीन राशि

सेहत में सुधार होगा। कही घूमने का प्लान है तो यात्रा के दौरान सावधानी रखें। धन की प्राप्ति हो सकती है।  पैत्रिक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मगर आपकी मित्रता में खटास आ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static