ब्लड शुगर घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक कारगर है जामुन, जानिए और भी फायदे

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 01:25 PM (IST)

जामुन गर्मियों में खाया जाने वाले एक टेस्टी और हैल्दी फल है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें चीनी ना मात्र होने से डायबिटीज कंट्रोल करने में रामबाण माना गया है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी स्ट्रांग करने से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचाव करता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं जामुन के लाजबाव फायदों के बारे में...

PunjabKesari

डायबिटीज में फायदेमंद 

शुगर के मरीजों के लिए जामुन एक वरदान स्वरूप माना जाता है। इसके अलावा जामुन के बीजों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग 

कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। इसके लिए डेली डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर जामुन को शामिल करना बेस्ट रहेगा। इससे मौसमी बीमारियों व कोरोना जैसे गंभीर वायरस की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा। 

पाचन संबंधी समस्याएं करे दूर 

जामुन का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। दस्त की समस्या होने पर जामुक को सेंधा नमक के साथ खाने से फायदा मिलता है। 

कैंसर से बचाव 

जामुन में मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से रोकता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

जामुन में विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स, आयरन आदि उचित तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आने में मदद मिलती है। 

किडनी स्टोन से दिलाए आराम 

किडनी स्टोन से परेशान लोगों को जामुन के बीज पीसकर इसका पानी या दही के साथ सेवन करना चाहिए। 

 दांत और मसूड़ों को करे मजबूत 

जामुन दांत और मसूड़़ों को स्वस्थ बनाने व इनसे जुड़ी कई समस्याओं से आराम दिलाने में मदद करता है। खासतौर पर इसके बीजों को पीसकर तैयार पाउडर से मंजन करना फायदेमंद माना गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static