बड़े काम के हैं कलौंजी के छोटे-छोटे बीज, जानिए इसके 6 अद्भुत फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 01:01 PM (IST)

हमारे किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। वहीं छोटे-छोटे काले रंग की कलौंजी आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसके निगेला सीड या ब्लैक क्यूमिन भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से दिल और दिमाग मजबूत होन के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कलौंजी के बेमिसाल फायदों के बारे में...

याददाश्त तेज करने में फायदेमंद 

कलौंजी में मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण दिमाग तेज करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट कलौंजी के 7 से 8 बीजों को शहद में मिलाकर खाएं। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी और याददाश्त तेज होगी।  

दिल रखे दुरुस्त 

कलौंजी को दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम होता है। इसके लिए रोजाना 10 से 12 कलौंजी के बीजों का गाय या बकरी के दूध के साथ सेवन करें। 

PunjabKesari

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में फायदेमंद 

कलौंज शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना 2-3 ग्राम कलौंजी के बीजों का सेवन करें। लगातार 3 महीनों तक इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होंगे और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगेंगे। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आजकल हर उम्र के लोगों को चश्मा लगा हुआ है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे संबंधी समस्याओं से आराम पाने के लिए आप कलौंजी के बीजों का सेवन करने चाहिए। रोजाना 4-5 कलौंजी के बीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसके साथ ही आंखों में जलन व पानी आने की समस्या से भी आराम मिलता है। 

वजन रखे कंट्रोल 

मोटापा आज हर दूसरे व्यक्ति की समस्या है। ऐसे में इससे बचने व कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण तेजी से वजन कम करने न शरीर को सही शेप दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कलौंजी के बीजों में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर 2 दिनों तक धूप में सूखाएं। रोजाना सुबह खाली पेट 8-10 इन बीजों का सेवन करें। इसके अलावा गुनगुने पानी में थोड़ा सा नींबू का रस, कलौंजी पाउडर व शहद मिलाकर दिन में 1-2 बार सेवन करें। इससे पेट, जांघों, कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

डिलीवरी के बाद कमजोरी दूर करने में मददगार 

डिलीवरी के बाद शरीर में बेहद ही कमजोरी महसूस होती है। इसके लिए खीरे के रस में कलौंजी के बीज मिलाकर खाने से फायदा होगा। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड पेन से आराम पाने के लिए कलौंजी का पानी पीना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static