Alphabet Secrets: जानें S नाम की लड़कियों के कुछ अच्छे-बुरे सीक्रेट्स

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 05:13 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारी राशि की तरह नाम का पहला अक्षर भी हमारे जीवन के बारे में बताने का काम करता है। इससे हम किसी की पसंद, नापसंद के बारे में कुछ हद तक जान सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में अंग्रेजी के S अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...

प्यार के मामले में बहुत सीरियस

S नाम की लड़कियां अपने जीवन में प्यार को बेहद अहमियत देती है। ये जिसका एक बार हाथ थामती है, पूरी जिंदगी उसका साथ निभाती है। ये साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। मगर अक्सर इन्हें इनसे बदले पूरा प्यार नहीं मिल पाता है।

PunjabKesari

मेहनत पर करती विश्वास

ये लड़कियां मेहवनत पर विश्वास रखती है। इसलिए ये अपनी कड़ी मेहनत व लगन से जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। ये परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह पर कड़ी मेहनत से मंजिल हासिल करने में विश्वास रखती है।

फैशनिस्ता

S नाम की लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। इसके साथ ही इन्हें फैशन की खास समझ होती है। वहीं इनके फैशन को देखकर लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं।

तेज दिमाग की मालिक

ये लड़कियां खूबसूरती के साथ तेज दिमाग की मालिक होती है। ये अपनी सूझ-बूझ से हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करती है। इसके अलावा ये लड़कियां हर समय सीखने में विश्वास रखती है।

PunjabKesari

गुस्सैल मगर दिल की साफ

इन लड़कियों में कमी की बात करें तो ये थोड़ी जल्दी ही गुस्से में आ जाती है। मगर असलियत में इनके दिल में किसी के लिए कोई वैर नहीं होता है। ये लड़कियां दिल की बेहद ही साफ होती है। असल में, ये गलत चीजें व बातों को बर्दाशत नहीं कर पाती है। इसलिए ये कुछ गलत लगने पर सामने वाले से झगड़ने लगती है।

परिवार की चहेती

S नाम की लड़कियां अपने परिवार से बहुत प्यार करती है। ये परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। वहीं इनकी फैमिली भी इनकी खुशी का बखूबी ध्यान रखती है। ऐसे में ये लड़कियां परिवार की चहेती होती है।

शक्की मिजाज

ये लड़कियां स्वभाव से थोड़ी गुस्सैल होने के साथ शक्की भी होती है। अक्सर इनके शक्की मिजाज के कारण पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

सच का साथ देने वाली

इस अक्षर की लड़कियां हर बार सच का साथ देती है। ये किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा लेना पसंद नहीं करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static