सिर्फ P नाम की लड़कियों में होती है ये खूबियां

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 12:29 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारे नाम का पहला अक्षर हम पर गहरा असर डालता है। इससे किसी के स्वभाव, पसंद, नापसंद व भविष्य से जुड़ी कई बातों को जाना जा सकता है। ये नाम केवल हमारी पहचान ही नहीं बल्कि ग्रह-नक्षत्र और योग का भी प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होते है। चलिए आज हम आपको अंग्रेजी के 'P' व हिंदी के 'प' नाम से शुरु होने वाली लड़कियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें व गुण बताते हैं।

पैसों के मामले में खर्चीली

ये लड़कियां दिल खोलकर पैसा खर्च करती है। इन्हें एक बार कोई चीज पसंद आने पर पैसा मायने नहीं रखता है। ये जल्दी से उसे चीज को हासिल करके ही मानती है।

PunjabKesari

तेज दिमाग की मालिक

'P' नाम वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। इन्हें हर चीज व परिस्थिति को जानने की अलग समझ होती है। ऐसे में ये जल्दी ही हालतों को समझकर उसपर काबू पा लेती है।

सुंदरता में आगे

ये लड़कियां तेज दिमाग के साथ सुंदरता में भी कम नहीं होती है। ऐसे में इन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहना गलत ना होगा। इनकी खूबसूरत के दीवाने होकर लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं।

प्यार में समर्पित

ये लड़कियां अपने रिश्ते में पूरी तरह समर्पित होती है। ये अपने साथी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। ऐसे में 'P' नाम वाली लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती है।

PunjabKesari

प्यार के मामले में किस्मत नहीं देती साथ

वैसे तो ये लड़कियां प्यार को लेकर बेहद ही ईमानदार व केयरिंग होती है। ये अपने साथी से बेइंतेहा प्यार करती है। मगर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन लड़कियों की किस्मत प्यार के मामले में ज्यादा साथ नहीं देती है। ऐसे में इन्हें प्यार में एक बार धोखा मिलता है।

परिवार की चहेती

इन लड़कियां प्यार वाली की बेहद ही चहेती होती है। इन्हें घर के हर सदस्य से बेहद ही लाड़-प्यार मिलता है।

नखरीली

घर वालों की प्यारी होने से ये 'P' नाम वाली लड़कियां स्वभाव से जिद्दी होती है। इसके साथ ही इन्हें अपनी सुदंरता पर मान होता है। ऐसे में ये लड़कियां हर बात पर नखरे करती है। ये अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।

करियर में खूब कमाती नाम

ये लड़कियां हमेशा से ही अपनी एक अलग पहचान बनाने में जानी जाती है। यहां तक कि ये लड़कियां अपनी पहचान अपने गांव-शहर से बाहर दूसरे देश या शहरों तक बनाने में कामयाब रहती है। ये कारोबार व व्यापार में काफी सफलता पाती है।

PunjabKesari

हर हाल में खुश रहने वाली

किसी भी परिस्थिति में खुश रहने का तरीका 'P' नाम वाली लड़कियों से सिखना चाहिए। ये किसी भी परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह पर कड़ी मेहनत से सफलता पाने में विश्वास रखती है। ये अपनी असफलता से निराश होने की जगह पर उससे सीख लेकर आगे बढ़ती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static