सेहत के लिए वरदान लाल केला, जानिए इसके लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 05:36 PM (IST)

केला सालभर मिलने वाला फल है। इसे बच्चे से लेकर बड़े हर कोई चाव से खाना पसंद करता है। वहीं आमतौर पर आपने बाहर से पीले रंग का दिखने वाला केला खाया होगा। मगर आज हम आपके लाल केला खाने के अनगिनत फायदों के बारे में बताते हैं। जी हां, लाल केला पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर शरीर में एनर्जेटिक महसूस होता है। चलिए जानते हैं लाल केला खाने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए

लाल केला विटामिन सी, बी 6 से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। विटामिन बी 6 से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

हड्डियों में आएगी मजबूती

रोजाना लाल केला खाने से हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।

बीमारियों से बचाव  

लाल केले में पोटेशियम अधिक मात्रा में होती है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं बचाव रहता है। इसके साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है। इसके अलावा पथरी की समस्या में भी यह फायदेमंद माना गया है।

वजन घटाए

लाल केला खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे शरीर में जमा फैट तेजी से कम होता है। ऐसे में बढ़ते वजन से परेशान लोगों को डेली डाइट में लाल केला शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज रखें कंट्रोल

लाल केला में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

एनीमिया का खतरा होगा कम

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, शरीर में विटामिन बी 6 की कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ने लगता है। वहीं लाल केले में विटामिन बी 6 अधिक होने से आप इस समस्या से बच सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ा जा सकती है।

थकान करे दूर

लाल केला खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। इसका सेवन करने से थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में चुस्ती-फुर्ती का संचार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static