जानिए, कितनी देर तक फ्रिज में रखा खाना रहता है सुरक्षित?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 01:30 PM (IST)

फ्रिज एक ऐसी मशीन है जिसमें कई दिनों तक खाने की चीजों को स्टोर किया जा सकता है। इसमें रखी चीजें कई दिनों तक खराब नहीं होती है। हम रोजाना अपनी कच्ची व पकी सब्जियों, बनी हुए दाल और अन्य चीजों को फ्रिज में रखकर अगले दिन उसका सेवन करते है। ऐसा करने से भोजन को बार-बार बनाना नहीं पड़ता है। खासतौर पर वर्किंग वुमेन के लिए यह काफी सुविधाजनक होता है। मगर बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें ताजा या कुछ घंटों तक ही खाना सही रहता है। इसके विपरीत खाने को ज्यादा समय के लिए फ्रिज में रखने से सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि किस चीज को कितनी देर तक फ्रिज में रखा जाना चाहिए। ताकि फ्रिज में रखें भोजन को खाने से फायदा ही मिल सके। तो चलिए जानते है फ्रिज में कितनी देर तक रखा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

कटे फल

फलों से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलने से बीमारियों से बचाव रहता है। मगर वहीं फल अगर काट कर फ्रिज में रखना और 1-2 दिन के बाद उसका सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक होता है। अगर आप भी फलों को काट कर फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दें या फिर 6 से 7 घंटों से ज्यादा फलों को काट कर फ्रिज में रखने से बचें। ज्यादा देर तक फलों को  फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद सभी पौषक तत्व खत्म हो जाते है। इसतरह ये फल शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इससे शरीर कमजोर हो जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आने लगता है।

 nari,kitchen tip,PunjabKesari

रोटी

रोटी को आप करीब 1 हफ्ते तक खा सकते हैं। मगर इसे खुला रखने की जगह हमेशा किसी बर्तन या कपड़े से कवर करके ही फ्रिज में रखना चाहिए। इसतरह आपको जब भूख लगे रोटी को फ्रिज से निकालकर गर्म करके खा सकते हैं। मगर बात अगर सेहत की करें तो ऐसे फ्रिज में कई दिनों तक रोटी रखने से इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व नष्ट होने लगते है। इसतरह ऐसी रोटी का सेवन करने से पाचन तंत्र पर गहरा और बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण पेट में दर्द या गड़बड़ी होने की शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए यही सही रहेगा कि आप हमेशा ताजी रोटी बना कर ही खाए। 

दाल 

दाल में भारी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है। इसे ताजा बनाकर खाना से शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। मगर बहुत से लोग इसे एक बार बना कर फ्रिज में रखते हैं, फिर 2-3 दिनों तक उसका सेवन करते है। मगर ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हमेशा ताजी दाल बनाकर ही सेवन करना चाहिए।

 nari,kitchen tip,PunjabKesari

पके चावल

वैसे तो गर्मागर्म और ताजा भोजन ही खाने में अच्छा और सेहतमनंद होता है। मगर फिर भी अगर पके हुए चावल बच जाए तो उसे फ्रिज में रखा जाता है। मगर इसे बात का खास ध्यान रखे कि इन चावलों को 2 दिन के अंदर की खा लें। 2 दिन से ज्यादा पुराने चावलों का सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। ऐसे में पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही फ्रिज में रखे चावल को तुंरत निकालकर खाने की जगह उसे अच्छे से गर्म करके ही खाना चाहिए। ऐसा करने से उसके अंदर मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते है।

कच्ची और पकी सब्जियां

इस बात का खास ख्याल रखें कि कच्ची और पकी सब्जियों को हमेशा अलग-अलग रखना चाहिए। असल में सब्जियों को पकाने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया आग के संर्पक में आने से खत्म हो जाते हैं। मगर कच्ची सब्जियों पर बैक्टीरिया चिपके रहते है। ऐसे में दोनों को एकसाथ फ्रिज में रखने से कच्ची सब्जियों पर मौजदूद बैक्टीरिया पकी सब्जियों तक पहुंच कर उसे खराब करने का काम करते है। इसलिए इन्हें फ्रिज में हमेशा अलग-अलग जगह और ढक कर ही रखना चाहिए। 


इसतरह किसी भी खाने की चीज को ज्यादा समय के लिए फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। नहीं तो इनके सेवन से पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में शरीर जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आने लगता है। खासतैौर पर कई दिनों की पड़ी चीजों को खाने ले फूड प्वॉयजनिंग होने का खतरा बढ़ता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static