Sushant के गम से Ankita को बाहर लाने वाले थे Vicky Jain, दो महंगे गिफ्ट देकर सुर्खियों में आए जानिए कौन हैं उनके Hubby?

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 12:49 PM (IST)

बी-टाउन में भई इन दिनों शादियों का सीजन शुरू है। आज अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते अंकिता लोखंडे की बहुत सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अब तो उनके दूल्हे राजा विक्की कौशल की बारात भी दुल्हन को ले जाने पहुंच गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अंकिता अपने होने वाले पति पर अक्सर प्यार लुटाती नजर आ ही जाती हैं। दोनों की एक साथ डांस करते कई वीडियो वायरल हुई। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी में दोनों ने जमकर डांस किया। इससे पहले भी अंकिता लोखंडे,  इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी विक्की के साथ कई वीडियोज शेयर करती ही रहती थी। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता बुरी तरह टूट गई थी लेकिन विक्की ने उन्हें संभाला। आज वह विक्की पर जान छिड़कती हैं। अंकिता के चाहने वाले फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर वह जिनसे जिनसे शादी करने वाली हैं वो हैं कौन? तो चलिए इस पैकेज में विक्की जैन के बारे में ही बताते हैं।
 

विक्की जैन जो पिछले 3 साल से अंकिता को डेट कर रहे थे, वह मूल रूप से तो छतीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और बिजनेसमेन परिवार से हैं और वह भी पेशे से बिजनेसमेन हैं। अंकिता और विक्की की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई और ये मुलाकातें प्यार में बदल गई।  छतीसगढ़ के रायपुर में एक इंडस्ट्रियल फैमिली में जन्मे विक्की के पिता विनोद कुमार जैन और मां रंजना जैन दोनों ही बिजनेस पर्सन रहे हैं। उनका एक बड़ा भाई है विशाल जैन जो रेडियोलॉजिस्ट और एजुकेशेनिस्ट है और एक बहन जिनका नाम वर्षा जैन है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

विक्की ने अपनी स्कूलिंग छतीसगढ़ से ही की,  फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह पूणे आ गए, जहां सावित्रीबाई फूले पूणे यूनिवर्सिटी से उन्होंने इक्नोमिक्स में ग्रेजुएशन की और मुंबई में जमुनालाल इंस्टीट्यूट से एमबीए की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अपना वुडन कॉल का फैमिली बिजनेस संभालना शुरू किया। वह महावीर इंस्पायर हाउस के मैनेंजिंग डायरेक्टर भी है। इसी के साथ विक्की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं वह Mumbai tiger team जो की स्पोर्ट्स रिएलिटी एंटरटेनमेंट शो करवाती है के भी मालिक है। इसलिए तो इंडस्ट्री में उनके काफी करीबी दोस्त ऐसे हैं जो टीवी व बॉलीवुड इंडस्ट्री  से जुड़े हुए हैं।

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंकिता से पहले साल 2012 में उनका नाम एक्ट्रेस व सिंगर टिया बाजपेयी से जुड़ा था। लेकिन 2017 में होली बैश के दौरान अंकिता और विक्की की तस्वीरें वायरल हु थी जिसके बाद अंकिता ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया।  साल 2019 में अंकिता के लिए विक्की ने 8 BHK फ्लैट खरीदा और 2020 में अंकिता को एक डायमंड रिंग पहनाई। वह अंकिता को हर खुशी देने की पूरी कोशिश करते रहे हैं। इस रिंग की झलक जैसे ही अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, तस्वीरें खूब वायरल हो गई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


ट्रेवलिंग, रीडिंग और स्विमिंग का शौंक रखने वाले विक्की जैन वेजिटेरियन हैं और एनिमल लवर हैं। विक्की 24 कैरेट सोने के आईफोन के यूनिक एडिशन के भी मालिक हैं। आपको ये जोड़ी कैसे लगती है हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static