मंगलसूत्र के मामले में भी कियारा ने बाकी हसीनाओं को छोड़ा पीछे, लाखों में नहीं करोड़ों में है इसकी कीमत

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 04:10 PM (IST)

बी-टाउन में इस वक्त एक ही कपल छाया हुआ है सिद्धार्थ और कियारा, जो हाल में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। रॉयल शादी करने के बाद कपल ने अपना वेडिंग वीडियो भी शेयर किया। वही जब से इनकी शादी हुई है तब से इनकी वेडिंग के खर्चे से लेकर वेडिंग आउटफिट की कीमत तक के चर्चे हो रहे है। इसी बीच हम आपको बताएगे नई नवेली दुल्हन कियारा के मंगलसूत्र से जुड़ी कुछ खास डिटेल। साथ ही इसकी कीमत भी, जिसे सुनकर आपको भी जोर का झटका जरूर लगेगा क्योंकि सिद्धार्थ ने अपनी दुल्हन के गले में करोड़ों का मंगलसूत्र पहनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कियारा ने जो मंगलसूत्र पहना था वो देखने में सिंपल था लेकिन उसकी कीमत 2 करोड़ रुपए है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो कियारा ने 2 करोड़ का मंगलसूत्र पहना, जिसे डिजाइन फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने किया। मंगलसूत्र में गोल्डन चेन में काले रंग के मोती लगे हुए है और बीच में बड़ा सा डायमंड लगाया गया है। यहां आपको बता दें कि अब तक जितनी भी बी टाउन दीवाज ने अपनी शादी में मंगलसूत्र पहने उनसे कही ज्यादा महंगा कियारा का मंगलसूत्र है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


ऐश्वर्या राय ने 45 लाख, कैटरीना कैफ ने 7 लाख और प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र की कीमत भी लाखों में ही थी। ऐसे में सिद्धार्थ ने अपनी बीवी को सबसे महंगा मंगलसूत्र पहनाया। वही कियारा की इंगेजमेंट रिंग भी काफी खास थी। कियारा ने अपनी तस्वीरों में ओवल शेप की रिंग को फ्लॉट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिंग की कीमत भी करोड़ों में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही, वेडिंग डे पर कपल ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना। कियारा ने कस्टम ओम्ब्रे (ombre) एम्प्रेस रोज़ लहंगा पहना, जिस पर रोमन आर्किटेक्चर की बारीक कारीगरी की गई है, जोकि कपल के खास प्यार से इंस्पायर है। साथ ही रियल स्वारवोस्की (swarvoski) क्रिस्टल आउटफिट की ग्रेस बढ़ा रहे थे। वेडिंग आउटफिट के साथ कियारा ने जो डायमंड ज्वैलरी कैरी की, वो भी मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन से थी। उन्होंने एक हैवी एमराल्ड और डायमंड का नेकपीस, मैचिंग झुमके और मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया। कियारा की ज्वैलरी को रेयर Zambian एमराल्ड से क्राफ्ट किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 कियारा ने अपनी वेडिंग लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने ना लाल चूड़ा पहना और ना ही व्हाइट...उन्होंने लाइट पिंक कलर का चूड़ा पहना। कियारा के कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया। कलीरों में स्टार्स, मून, बटरफ्लाईज के साथ उनके फेवेरट ट्रैवल डेस्टिनेशन, प्यारे पेट की डिटेल को भी क्राफ्ट किया गया। एक्ट्रेस ने छोटी सी सिंपल बिंदी लगाई और मेकअप को न्यूड रखा। ऑल-ओवर कियारा की लुक फैंस को पसंद आई। बात दूल्हे मियां की लुक की करें तो उन्होंने मैटेलिक गोल्ड शेरवानी पहनी, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही थी। एक्टर की शेरवानी में आइवरी थ्रेड वर्क, गोल्ड जरदोजी, बदला वर्क का काम काफी बारीकी से किया गया है। हैंडक्राफ्टेड पोल्की ज्वैलरी के साथ एक्टर का लुक कंप्लीट किया गया है। सिद्धार्थ ने हाथ में एक रिंग भी पहनी थी जो उनकी तस्वीरों में काफी हाइलाइट भी हुई। कियारा से ज्यादा सिद्धार्थ अच्छे लग रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static