घर में इन जगहों पर ठाकुर जी की बांसुरी रखने से बदल जाएगा भाग्य, बनने लगेंगे बिगड़े काम

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 12:53 PM (IST)

वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इसके जरिए हम अपने घर में एक खुशनुमा माहौल कायम कर सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। मान्यता है कि प्राचीन काल में केवल हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग ही वास्तु शास्त्र के नियम अपनाते थे लेकिन आधुनिक युग में सभी लोग सुख शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए वास्तुशास्त्र को अपना रहे हैं। लेकिन  कुछ ऐसे भी लोग है जो वास्तु के नियम पर नहीं चलते। जिस कारण उन्हें काफी सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिसका कारण है घर में वास्तु दोष का होना। जिसे आप भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी से दूर कर सकते है। ऐसा हम नहीं वास्तु शास्त्र का कहना है। तो चलिए जानते है घर में बांसुरी रखने से क्या क्या लाभ होते हैं।

फैलाए सकारात्मकता 

घर में बांसुरी रखने से सकारात्मकता  ऊर्जा आती है। वास्तु का कहना है कि जो लोग घर में बांसुरी रखते है उनके घर और परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास की भावना सदैव बना रह सकता है। साथ ही आप कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु में यह मानयता है कि बांसुरी को हमेशा नजर पड़ने वाले स्थान पर ही रखना चाहिए।

कभी नहीं होगी ऐश्वर्य की कमी

बांसुरी कान्हा जी को बेदह प्रिय है इसलिए जिस किसी के भीघर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते हैं और घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होती।

PunjabKesari

ऑफिस या दुकान पर टांगे बांसुरी

अगर आप ऑफिस या अपनी दुकान में काम करते है इस दौरान आपको किसी कार्य में बाधा आ रही है उसे दूर करने के लिए आप कान्हा जी की बांसुरी  का प्रयोग कर सकते है। वास्तु का कहना है कि ऑफिस या दुकान की छत पर बांसुरी लटकाने से पहले आप श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और बांसुरी उनके चरणों में रखकर अपनी बेहतरी की प्रार्थना करें और फिर इसे छत पर टांग दें। ये वास्तु का उपाय आपके हर काम की बाधा दूर कर आपके मार्ग प्रशस्त करेगा।

स्वस्थ रहता है परिवार

घर में बांसुरी को कमरे के दरवाजे के ऊपर या सिरहाने में रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। 

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति सुधारे

आर्थिक उन्नति को बढ़ाने के लिए पूजा घर के दरवाजे पर बांसुरी लगाएं, तो आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति सुधरती है।

दाम्‍पत्‍य जीवन के लिए

 पति-पत्नी में क्लेश दूर करने के लिए सोते समय सिरहाने पर बांसुरी रखें। इससे संबंधों में सुधार होता है।

PunjabKesari


 

 

 
 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static