महाशिवरात्रि पर बड़ा ऐलान, अप्रैल के इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 12:04 PM (IST)
नारी डेस्क : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 में 22 अप्रैल को भक्तों के दर्शन हेतु खोले जाएंगे। इस शुभ तिथि की घोषणा उत्तराखंड के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई।
22 अप्रैल को विधि-विधान से खुलेंगे कपाट
मंदिर समिति के अनुसार, 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस दौरान रावल, धर्माचार्य और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कपाट खुलने से पहले की पूरी परंपरा
कपाट उद्घाटन से पहले कई धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
18 अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम में भैरवनाथ पूजा संपन्न होगी
19 अप्रैल 2026: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से चल उत्सव डोली फाटा के लिए प्रस्थान करेगी
20 अप्रैल 2026: डोली का गौरीकुंड में रात्रि विश्राम
21 अप्रैल 2026: डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी
22 अप्रैल 2026: विधिवत कपाट खुलेंगे।
यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय
बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की तिथियां
चारधाम यात्रा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां भी सामने आ चुकी हैं।
बदरीनाथ धाम के कपाट
23 अप्रैल 2026, सुबह 6:15 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
(इस तिथि की घोषणा वसंत पंचमी पर की गई थी)
गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट
19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया)
(सटीक मुहूर्त की घोषणा मंदिर समिति द्वारा बाद में की जाएगी)
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज
चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन, मंदिर समितियां और स्थानीय प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य, यात्रा मार्ग और दर्शन व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष संदेश
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। मौसम और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा प्रारंभ करें।

