कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बारात में बहनों ने जमकर लगाए ठुमके, राजस्थानी लुक ने जीता सबका दिल

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 05:17 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई है। उनकी शादी 5 दिसंबर को होनी है, लेकिन इससे पहले 3 दिसंबर को ही वह अपनी भव्य बारात के साथ वृंदावन से जयपुर के लिए रवाना हो गए। उनकी बारात की झलकियां इतनी खूबसूरत थीं कि जो भी देख रहा है, बार-बार देख रहा है। हाथी, घोड़े और शाही स्टाइल में निकली बारात ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

जयपुर में होगी शाही शादी

इंद्रेश उपाध्याय की शादी जयपुर के मशहूर ताज आमेर होटल में हो रही है। दुल्हन हरियाणा की शिप्रा हैं। उनका शादी का कार्ड जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तभी से भक्त और फॉलोअर्स बेहद उत्साहित थे। अब जब बारात निकल गई है, तो लोग इस शाही शादी की हर अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by सीमा लोहानी (@bhaktiprabah)

वृंदावन से निकली भव्य बारात

जब वृंदावन के रमणरेती इलाके से बारात निकली, तो ऐसा लगा जैसे पूरा शहर साथ चल पड़ा हो। लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर “जै जै महाराज” के जयकारे लगाते हुए नजर आए। बारात में शामिल हाथी और घोड़े इसे और भी खास बना रहे थे। इस शाही माहौल में सबसे ज्यादा चमक जिसने बटोरी, वो थीं—इंद्रेश की तीनों बड़ी बहनें और कजिन बहनें, जिन्होंने राजस्थानी पोशाक पहनकर खूब डांस किया। उनका उत्साह पूरे माहौल का आकर्षण बन गया।

दूल्हे का रॉयल लुक

इंद्रेश उपाध्याय हमेशा सिंपल कपड़ों में नजर आते हैं, लेकिन शादी का दिन तो खास होता है। इस दिन उन्होंने बेज कलर की शेरवानी पहनी, जिस पर सुनहरे धागों से खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई की गई थी। शेरवानी के कॉलर और फ्रंट एरिया पर किया गया डिजाइन इसे और निखार रहा था। नीचे उन्होंने प्लेन कुर्ता पहना और मैचिंग स्टॉल को प्लीट्स में कैरी किया। सिर पर पगड़ी बांधकर उनका रॉयल रूप पूरा हो गया।

घर में रस्मों का खूबसूरत माहौल

जयपुर रवाना होने से पहले ही इंद्रेश ने घर पर कुआ पूजन, हल्दी और घुड़चढ़ी जैसी रस्में पूरी कीं। इन रस्मों के दौरान पूरे परिवार का खुशियों से भरा चेहरा देखने लायक था। घर की महिलाओं ने रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें पहनी थीं, जिससे माहौल पूरी तरह पारंपरिक और खुशहाल दिखाई दे रहा था।

पिता जी का क्लासिक अंदाज

इंद्रेश उपाध्याय के पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) खुद भी जाने-माने कथावाचक हैं। उन्होंने बेटे की बारात में बेज रंग का सुंदर बंदगला पहना। इसके साथ सफेद धोती और लाल पगड़ी ने उनके लुक को पारंपरिक और आकर्षक दोनों बना दिया। काला शॉल उन्हें सादगी और शान का अनोखा मेल देता हुआ नजर आया।

मैया का रॉयल और एलीगेंट लुक

इंद्रेश की माता जी ने लाल रंग की राजस्थानी पोशाक पहनी, जिसमें बेहद सुंदर गोटा-पट्टी और जयपुरी प्रिंट का काम किया गया था। गुलाबी ओढ़नी पर सुनहरा बॉर्डर उनकी खूबसूरती को और उभार रहा था। उन्होंने सोने का हार, बोडला, नथ और पारंपरिक चूड़ियों के साथ अपना लुक पूरा किया। उनकी रॉयल और भावपूर्ण उपस्थिति ने सबका दिल जीत लिया।

बहनों का डांस बना बारात की शान

इंद्रेश की तीनों सगी बहनों और कजिन सिस्टर्स ने राजस्थानी पोशाकों में जो डांस किया, वो बारात की सबसे बड़ी आकर्षण बन गया। किसी ने पीला रंग चुना, किसी ने लाल, तो किसी ने हरा। हर बहन ने अपने लुक में छोटी-छोटी ज्वेलरी डिटेल्स जैसे—बोडला, माथा पट्टी, हार और कंगन को बखूबी मैच किया। उनका पारंपरिक अंदाज और उत्साह देखकर लोगों ने जमकर वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए।

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक शाही उत्सव बन चुकी है। परिवार की खुशियां, बहनों का डांस, माता-पिता का पारंपरिक अंदाज और बारात का रॉयल रूप इन सबने मिलकर इस घटना को खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर छाए वीडियो और तस्वीरें दिखाती हैं कि यह शादी लंबे समय तक लोगों की यादों में रहने वाली है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static