Karwachauth Vrat 2024: सुहागिनें राहुकाल में ना करें व्रत पूजन, माना जाता हैं अशुभ!

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 09:13 AM (IST)

नारी डेस्कः भारत में करवा चौथ का त्योहार खास तौर पर मनाया जाता है। इस दिन सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और  सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं और मिट्टी के बर्तन से चंद्रमा को जल अर्पित करती हैं जिसे " करवा " कहा जाता है। 

इस साल करवाचौथ,  रविवार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा और शाम के समय कथा और पूजन होगा लेकिन इस बार करवा चौथ पर राहु काल और भद्रा लग रही है इसलिए इस समय करवाचौथ पूजन वर्जित व अशुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि राहुकाल और भद्रा कब है। 

PunjabKesari

राहुकाल व भद्रा का समय, शुभ कार्य वर्जित

20 अक्टूबर को राहुकाल, शाम 04 बजकर 2 मिनट से शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।  इस दिन भद्रा सुबह 06 बजकर 24 मिनट से सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा व राहुकाल दोनों ही शुभ कार्यों के लिए वर्जित काल माने गए हैं।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त

ज्योतिष गणना के अनुसार, करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 45 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय

 द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है।

PunjabKesari

प्रमुख शहरों में करवा चौथ चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पर भारत भर के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय इस प्रकार बताया जा रहा है। मुंबई: 8:59 PM पुणे: 8:56 PM चेन्नई: 8:43 PM कानपुर: शाम 7:32 बजे वाराणसी: शाम 7:32 बजे बरेली: शाम 7:46 बजे लखनऊ: 8:05 PM आगरा: 8:16 PM जयपुर: शाम 7:54 बजे सूरत: शाम 7:40 बजे अहमदाबाद: शाम 7:38 बजे इंदौर: 8:25 PM भोपाल: 8:29 PM अंबाला: शाम 7:55 बजे अमृतसर: शाम 7:54 बजे फरीदाबाद: 8:04 PM चंडीगढ़: शाम 7:54 बजे गुरुग्राम: 8:16 PM बैंगलोर: शाम 7:55 बजे कोलकाता: शाम 7:46 बजे देहरादून: शाम 7:09 बजे, नई दिल्ली: 8:15 PM, नोएडा: 8:14 PM, गाजियाबाद: 8:11 PM

नोटः ज़्यादा जानकारी आप अपने स्थानीय ज्योतिष से ले सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static