करवा चौथ डिनर स्पेशल उड़द की दाल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 11:40 AM (IST)

करवा चौथ के व्रत की तरह डिनर भी स्पेशल बनता है। व्रत खोलने के बाद डिनर में उड़द की दाल खास तौर पर बनाई जाती हैं। उड़द की दाल को आम भाषा में लोग मांह की दाल भी कहते हैं। यह दाल दो तरीके से बनाई जाती है। दाल मक्खनी को लगभग हर भारतीय की पसंद में शामिल है। आइए आज इस खास त्योहार के मौके बनाना सीखते हैं स्पेशल उड़द की दाल।

सामग्री:

काली साबुत उड़द दाल - 100 ग्राम
राजमा - 50 ग्राम
खाने का सोडा - 1/4 टीस्पून
क्रीम - 2 चम्मच
मक्खन-  2-3 चम्मच
देसी घी- 1 या 2 चम्मच
दूध - 250 ग्राम

मसाले:

हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टीस्पून
गर्म मसाला - 1/4 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
हींग - 1 टीस्पून
जीरा - 1/2 टीस्पून
मेथी दाना - 1/4 टीस्पून
दाल चीनी - 1 छोटा टुकड़ा
तेज पत्ता - 1 से 2
दाल मक्खनी मसाला - 1/2 टीस्पून

PunjabKesari

तड़का:

प्याज - 2
हरी मिर्च - 2 से 3
अदरक - 1 टेबलस्पून ( बारीक कटा )
हरा धनिया - बारीक कटा 
लहसुन - 5 से 7

दाल मक्खनी बनाने का तरीका:

1. उड़द की दाल बनाने से पहले उसे 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
2. दाल बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को धो लें और कूकर में डालकर 20-25 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। 
3. कुकर का ढक्खन बंद करने से पहले नमक और हल्दी भी डाल दें, इससे दाल जल्द पक जाएगी।
4. दाल पकने के बाद उसे ऐसी ही 15-20 मिनट के लिए पड़ी रहने दें।
5. अब बारी आती है दाल को तड़का लगाने की, उसके लिए कड़ाही में देसी घी लें, उसमें सबसे पहले तेज पत्ता, बारीक कटा अदरक और लहसुन डालकर भून लें।
6. उसके बाद प्याज भी डाल दें और उन्हें हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
7. जब यह मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च, नमक, गर्म मसाला और दाल मक्खनी मसाला डालकर इसे अच्छे से पका लें। 
8. जब मसालों में से घी अलग होने लगे तब इसमें 1 चम्मच क्रीम डालकर पकाएं। 
9. दाल अगर गाढ़ी लगे तो उसमें दूध मिलाकर उसे पतला करें। 
10. करीब 3 से 5 मिनट तक दाल को उबलने दें और फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन डाल लें। 
11. मक्खन जब अच्छे से मिल जाए तब इसके ऊपर से थोड़ी क्रीम और हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर ढककर 1 मिनट के लिए पकने दें। 
12. लीजिए तैयार है आपकी करवा चौथ स्पेशन दाल मक्खनी।
13. इसे लच्छेदार परांठे या फिर चावल जिसके साथ आपको मन हो खाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static