पार्लर जाने का नहीं है समय तो घर पर कॉफी से बनाएं Hair And Facemask

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 01:30 PM (IST)

करवाचौथ का त्योहार बस नजदीक आ रहा है। ऐसे में हर महिला खासतौर पर सुंदर व अलग लगने की इच्छा रखती है। इसके लिए महिलाएं कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती है। मगर कई महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको कॉफी से ही हेयर व फेस के लिए 2 तरह के मास्क बनाने व लगाने का तरीका बताते हैं। इससे आपके चेहर की खूबसूरती पर तो चार-चांद लग जाएंगे। साथ ही आपको बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएगी। साथ ही आपका पार्लर का खर्चा भी बच जाएगा। चलिए जानते हैं कॉफी से हेयर व फेस मास्क बनाने व लगाने का तरीका....

1. कॉफी-नारियल तेल हेयर मास्क बनाने व लगाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले 1/4 कप नारियल तेल हल्का गर्म करें।
- अब एक बाउल में नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ कॉफी बीन्स मिलाएं।
- इससे स्मूद का मिश्रण बना लें।
- फिर तैयार हेयर मास्क को बालों पर 1 घंटा लगा दें।
- बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धोकर सुखा लें।
- अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

PunjabKesari

कॉफी-नारियल तेल हेयर मास्क लगाने के फायदे

- इससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे।
- बालों का झड़ना, रूखापन दूर होगा।
- इससे आपके सफेद बालों को हल्का सा भूरा रंग भी मिल जाएगा।

2. कॉफी-शहद हेयर मास्क बनाने व लगाने का तरीका

- इसके लिए सबस पहले एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच कॉफी-शहद मिलाएं।
- इसका स्मूद पेस्ट बनने दें।
- अब इसमें जरूरत अनुसार गुनगुना जैतून तेल मिलाएं।
- तैयार हेयर मास्क को स्कैल्प से लेकर पूरे बालों तक लगाएं।
- इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

PunjabKesari

कॉफी-शहद हेयर मास्क लगाने के फायदे

- इससे बालों का रूखापन दूर होकर ये हाइड्रेटेड रहेंगे।
- बालों का झड़ना बंद होकर तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
- बालों की फ्रिजीनेस दूर होकर बाल सिल्की व शाइनी नजर आएंगे।

चलिए अब जानते हैं कॉफी फेसपैक बनाने का तरीका...

 

ऐसे बनाएं व लगाएं कॉफी फेसपैक

- इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच शहद और कॉफी पाउडर मिलाएं।
- इसका स्मूद का पेस्ट बनने तक मिलाएं।
- तैयार फेसपैक को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
- 2-3 मिनट तक चेहरे की स्क्रबिंग करें।
- फिर इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- बाद में पानी से साफ कर लें।
- आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती है।

PunjabKesari

कॉफी फेसपैक लगाने के फायदे

- कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन में कसाव डालते हैं। ऐसे में झुर्रियों से बचाव रहता है।
- इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा मुलायम, साफ और ग्लोइंग नजर आती है।
- सूरज की तेज किरणों से खराब हुई स्किन गहराई से पोषित होती है।
- त्वचा का रूखापन दूर होकर स्किन साफ, निखरी, मुलायम व जवां नजर आती है।
- इसमें मौजूद शहद स्किन को हाइड्रेडेट रखने के साथ अंदर से रिपेयर करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

- कॉफी फेसपैक लगाने के कुछ देर तक घर से बाहर ना निकलें। दरअसर, धूल-मिट्टी व धूप के संपर्क में आने से आपके फेसपैक का असर कम हो सकता है।
- फेसपैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें। चेहरे पर थोड़ा सा भी मेकअप नहीं होना चाहिए। नहीं तो फेसपैक का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।
- इसे एक बार बनाकर ही इस्तेमाल कर लें। इसे थोड़ी देर तक भी रखने से इसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। ऐसे में स्किन को नुकसान हो सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static