सब्यसाची की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में करिश्मा दिखी गॉर्जियस, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 12:20 PM (IST)

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कूपर भले ही लाइमलाइट से काफी दूर हो लेकिन अपने बेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल से आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। वेस्टर्न हो या ट्रेडीशनल, उनका ड्रेसिंग स्टाइल लड़कियों को खूब पसंद आता है। हाल ही में करिश्मा कपूर पूने में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची जहां उनका गॉर्जियस लुक दिखा। 

PunjabKesari
करिश्मा कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की येलो कलर की हैंड-फ्लोरल प्रिंटेड जोर्जेट साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग बोट नेक ट्रेल (Trail) ब्लाउज पहना जो उनकी लुक को और भी ग्रेस दे रहा था। इतना ही नहीं, करिश्मा ने वेस्ट पर आइवरी कलर की लेदर सब्यसाची लोगो(Sabyasachi logo) वाली बेल्ट बांधी जो उनके साड़ी लुक को नया ट्विस्ट दे रही थी। 

PunjabKesari
मेकअप की बात करें तो करिश्मा ने बोल्ड आई-मेकअप और फ्रेश लुक के साथ मिनिमम एक्सेसरीज पहनी जो उन्हें परफेक्ट दिखा रही थी। आपको बता दें कि इसके अलावा भी करिश्मा की कई बार सब्यसाची की साड़ी में देखा जा चुका है। अगर आप भी साड़ी की शौकीन है तो इनकी कलेक्शन से अपने लिए साड़ी चूज कर सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static