Baby Diet: तैमूर को बाहर के खाने से दूर रखती है करीना, बताया बेटे का डाइट चार्ट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 02:32 PM (IST)

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को हैल्दी और बेस्ट डाइट देते हैं, जोकि उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी भी हैं। बात अगर बॉलीवुड मॉम बेबी यानि करीना कपूर की करें तो वो भी बेटे तैमूर अली खान की डाइट में न्यूट्रीशस का पूरा ख्याल रखती हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि वो तैमूर को पार्टी में बिल्कुल भी खाने नहीं देती। चलिए आपको बताते हैं कि करीना तैमूर की डाइट को कैसे मेंटेन करती हैं, जिनसे आप भी आइडियाज ले सकती हैं।

पार्टी के फूड्स को "NO"

करीना हाइपर पैरानॉयड मॉम है इसलिए वह तैमूर के खान-पान को लेकर काफी सजह रहती हैं। वह उन्हें सिर्फ घर का बना खाना ही देती हैं, जिसमें ज्यादातर खिचड़ी, इडली और डोसा होता है। बर्थडे पार्टी में वह बाहर की बजाए घर की बनी चीजें ही खाते हैं। मगर, करीना उन्हें कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हैं।

PunjabKesari

हर दिन तय होती है तैमूर की डाइट

करीना बताती हैं कि वह हर दूसरे दिन तैमूर का डाइट चार्ट तैयार करती हैं, जिसमें ये भी तय होता है कि वो कौन-सा फल खाएगा। तैमूर भी इसे खूब एंजॉय करता है।

फल और सब्जियां अधिक

करीना कोशिश करती हैं कि तैमूर की डाइट में अधिक से अधिक हैल्दी फल व सब्जियां शामिल हो। शुरूआत में तैमूर यह सब पसंद नहीं करता था लेकिन धीरे-धीरे उसे इन सब चीजों की आदत पड़ गई।

PunjabKesari

सही समय पर खाना

हैल्दी डाइट के साथ करीना इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि वह समय पर अपना भोजन करें। साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि उसका ब्रेकफास्ट स्किप ना हो। वह तैमूर को दिन के सभी मील टाइम पर देती हैं।

बच्चा खाने में आनाकानी करता है तो क्या करें?

अक्सर बच्चे पालक, फल सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में फल व सब्जियों को क्रिएटिव तरीके बच्चों की प्लेट में सर्व करें। फलों से बच्चों को डेजर्ट, स्मूदी, जूस या ऐसी चीज बनाकर दें, जो उन्हें पसंद हो। वहीं, हरी सब्जियों से भी आप बच्चों के लिए घर पर पिज्जा बना सकती हैं, जिसे वो इसे खाने में आनाकानी में भी नहीं करेगा और उसे सही न्यूट्रीशस भी मिल जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static