Chandrayaan-3 की लैंडिंग को लेकर बेताब है करीना कपूर, बोली- बच्चों के साथ बैठकर देखूंगी इसे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 11:31 AM (IST)

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। 140 करोड़ भारतीय उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर फिल्म स्टार्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने कहा कि  किसी भी अन्य भारतीय की तरह चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का “बेसब्री से” इंतजार कर रही हैं और उनकी योजना अपने बच्चों के साथ इसको देखने की है।

PunjabKesari
राष्ट्रीय राजधानी में एक ब्रांड का प्रचार करने आई करीना ने देश के चंद्रमा अभियान के बारे में बात करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा- “आप उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत से लोगों की निगाहें इस पर टिकी होंगी। मैं अपने बच्चों के साथ इसे देखूंगी।”

PunjabKesari
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को शाम छह बजकर करीब चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने की उम्मीद है।  अब तक, मिशन पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और सभी की निगाहें अब लैंडिंग पर हैं जो सफल होने पर, भारत को उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल कर देगा जिनमें अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। 

PunjabKesari
इसरो वैज्ञानिक आधी रात से ही चंद्रयान-3 मिशन पर नज़र रख रहे हैं।  गौरतलब है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ ही घंटे पहले इसरो ने एक मील का पत्थर हासिल किया जब ऑर्बिटर ले जाने वाले चंद्रयान-2 ने कल चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का औपचारिक स्वागत किया।        चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रयान-3 लैंडर के साथ इसरो के लिए बैकअप संचार चैनल होगा।   चंद्रयान-2 को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था और रोवर ले जा रहा लैंडर सितंबर 2019 में लैंडिंग साइट के बहुत करीब एक तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static