तैमूर- जेह के झगड़े से परेशान हुई Kareena, बोलीं- '2 बेटों को पालना बहुत मुश्किल'

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 11:28 AM (IST)

करीना कपूर खान एक बेहतरीन मॉम है। बिजी एक्ट्रेस होने के बावजूद वो अपने दोनों बेटों, तैमूर अली खान और जंहगीर अली खान के लिए समय निकालती हैं। वो अपने बेटों के काफी क्लोज हैं। लेकिन अब The Ranveer Show में पहुंची एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों बेटों को संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। 

PunjabKesari

सैफ सुलझाते हैं तैमूर- जेह का झगड़ा

करीना ने शो में अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तैमूर- जेह जमकर झगड़ा करते हैं और सैफ का ज्यादातर समय उनका झगड़ा सुलझाने में ही निकल जाता है। एक्ट्रेस बताती हैं कि 7 साल का तैमूर नन्हें जेह को बहुत बुली करता है, परेशान करता है, लेकिन जेह भी मार नहीं मानता। करीना से जब पूछा गया कि वो अपने बेटों से क्या कहती हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि, 'फिलहाल तो ये ऐसे ही है कि एक- दूसरे से मत लड़ो।' वो आगे बताती हैं कि, 'अभी भी हम घर पर थे और मैं तैयार हो रही थी और अचानक से मैंने सैफ को चिल्लाते हुए सुना, वो कह रहे थे तुम ऐसा नहीं करोगे, तुम नहीं करोगे...'

PunjabKesari

करीना को लग रहना अपने 2 बेटों को संभालना मुश्किल

करीना ने आगे बच्चों की पूरी situation पर बात करते हुए कहा,- 'तैमूर अब बड़ा भी है, इसलिए वो हक जमाता है। वो जेह को धमकाता है, उसे खींचता है, उसे धक्का भी देता है, वहीं जेह बस ये बताने की कोशिश करता है कि तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते।' वो और सैफ ऐसे समय में बस ये सोचते हैं कि ये क्या हो रहा है। करीना कहती हैं कि उन्हें लगा नहीं था कि 2 लड़कों की परवरिश इतनी कठिन होगी। दोनों की पर्सनालिटी बहुत अलग, लेकिन दोनों बहुत स्ट्रांग है। एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया कि जेह को तैमूर का उनके रूम में जाना पसंद नहीं है। वहीं तैमूर को भी बाकी लड़कों की तरह WWE देखा पसंद है। कई बार तैमूर बॉक्सिंग ग्लव्स से जेह पर अटैक कर देता है। दोनों में मूड हर मिनट में बदलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static