कान्हा की बांसुरी सुलझाएगी पति-पत्नि के बीच झगड़े!

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 01:26 PM (IST)

बांसुरी घर के वास्तु दोष दूर करने के साथ-साथ परिवार में सुख-शांति और संपूर्णता लाती है। बांसुरी कृष्ण जी का सबसे प्रिय वाद्द है जिस वजह से इसे घर में या ऑफिस में रखने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहती हैं। आइए जानते हैं, बांसुरी से जुड़े कुछ अन्य खास वास्तु टिप्स के बारे में विस्तार से...

पति-पत्नि के झगड़े सुलझाए बांसुरी

कृष्ण जी प्रेम की मूर्त हैं। अपनी सखियों संग उनका स्नेह तो आप सब जानते ही हैं। बांसुरी बजाकर वह पूरी दुनिया को मोह लेते थे। ऐसे में जिस पति-पत्नि के बीच जरुरत से अधिक झगड़े होते हैं, उन्हें अपने कमरे में सुंदर की बांसुरी रखनी चाहिए। कमरे की रौनक बढ़ने के साथ-साथ आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा।

Image result for flute  vastu pics,nari

लाल रंग के धागे में बांधे बांसुरी

अगर परिवार से सदस्यों के बीच अक्सर झगड़ा रहता है तो घर के मुख्य द्वार पर लाल धागे में बांधकर 2 बांसुरियां बांध दे। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी, और परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी।

व्यापारिक लाभ

अगर आप कोई मनचाहा व्यापार शुरु करना चाहते हैं और नहीं कर पा रहे, तो भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। आप चाहें तो इस शुभ चीज को दुकान पर भी रख सकते हैं। व्यापार से जुड़ी आपकी हर परेशानी चुटकियों में दूर होगी।

Image result for flute  vastu pics,nari

चांदी की बांसुरी

आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए अपने पास एक छोटी सी चांदी की बनी बांसुरी रखें। आप इसे घर के मंदिर में भी रख सकते हैं। इस उपाय की मदद से पैसों से जुड़ी आपकी हर परेशानी दूर होगी। खासतौर पर किसी को दिया हुआ धन आपको जल्द वापिस मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static