#FDCIxLFW: व्हाइट साड़ी और जैकेट में कंगना ने रैंप पर बिखेरा जलवा, khadi को किया प्रमोट

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 10:28 AM (IST)

फैशन की दुनिया के सबसे फेम FDCI x लक्मे फैशन वीक 2022 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है।  इस फैशन वीक में दुनिया के कई डिजाइनर्स, मॉडल्स और एक्टर-एक्ट्रेस इममें शिरकत कर रहे हैं।  शो के दूसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रैंप की रौनक में चार चांद लगाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

फैशन वीक के दूसरे दिन कंगना  मोसी ट्रोरे और  प्रमुख भारतीय डिजाइनरअभिषेक गुप्ता बनारस, अनाविला, अंजू मोदी, चारु पाराशर और रीना ढाका के खादी  क्यूरेशन पेश करने के लिए रनवे पर उतरी। शो स्टॉपर बनी कंगना ने इस दौरान सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। 

PunjabKesari
कंगना ने इस साड़ी को व्हाइट जैकेट के साथ पेयर किया और साथ में उनका हाई बन काफी  स्टाइलिश लग रहा था। हर बार की तरह इस बार भी कंगना रैंप पर काफी कॉन्फीडेंट नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
कंगना ने खुद  कुछ तस्वीरें शेयर कर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- फैशन इंडस्ट्री से प्रदूषण से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए खादी एक उम्मीद हो सकती है... हर साल लाखों टन सिंथेटिक कपड़े समुद्र में फेंके जाते हैं और फैशन उद्योग का कचरा मिट्टी, हवा और पानी को समान रूप से नष्ट कर रहा है। 

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- खादी एक जैविक और पर्यावरण के अनुकूल कपड़ा है जो दुनिया का अंतिम संकल्प है। आइए दुनिया का मार्गदर्शन करें और भारत की सच्ची प्रतिभा का पता लगाएं @kvicindia जय हिंद का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static