Birthday Special: कंगना की ग्लोइंग स्किन का राज है ये ब्यूटी सीक्रेट आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 10:58 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ बोल्ड और हॉट लुक के लिए जानी जाती हैं। वे हर तरह के लुक्स व स्टाइल में खूबसूरत नजर आती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नो मेकअप लुक और फ्लॉलेस स्किन की फोटो शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस बेहद पसंद आती है। मगर क्या आप जानते हैं कि कंगना की ग्लोइंग स्किन और घने बालों का राज कोई ब्यूटी प्रोडक्टस नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं। चलिए आज हम आपको कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ ब्यूटी सीक्रेटस बताते हैं...

क्लींजर

कंगना चेहरे पर सबुन की जगह माइल्ड क्लींनजर लगाती है। एक्ट्रेस का मानना है कि साबुन स्किन की नमी सोख लेना है, जिससे त्वचा रूखी व बेजान नजर आने लगती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

शहद

कंगना की स्किन काफी सेंसेटिव है इसलिए वे फेशियल या ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं कराती है। इसकी जगह पर वे शहद को 10 मिनट चेहरे पर लगाकर पानी से धो लेती है। इससे उनकी स्किन गहराई से साफ होकर पोषित होती है। ऐसे में कंगना का चेहरा साफ, निखरा, ग्लोइंग व जवां नजर आता है।

घर पर नो मेकअप

शूटिंग के दौरान तो कंगना को अक्सर मेकअप करना ही पड़ता हैं। मगर जब वे घर होती हैं तो नो मेकअप लुक को अपनाती हैं। कंगना 15-20 मिनट लगाकर चेहरे को अच्छे से साफ करके सिर्फ मॉइश्चराइजर लगाती हैं।

बालों के लिए

कंगना अपने कर्ली बालों की देखभाल के लिए ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट इस्तेमाल करती हैं। वे महीने में 1 बार हेयर रिपेयर ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। इसके साथ ही वे बालों पर तेल मसाज करके स्टीम लेती हैं। इससे उनके बाल मजबूत, शाइनी नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

पानी

कंगना की बेदाग स्किन का राज पानी हैं। वे दिनभर में खूब सारा पानी पीती हैं। कंगना का कहना है कि ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर ग्लो बरकरार रहता हैं। बता दें, पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरा ग्लोइंग और जवां नजर आता है।


योगा

कंगना अपनी स्किन के साथ सेहत का भी खास ध्यान रखती हैं। वे खुद को फिट एंड फाइन रखने व ग्लोइंग स्किन के लिए योगा करती हैं। इससे वे दिनभर एनर्जेटिक महसूस करती हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static