नेहा से ज्यादा काजल ने खर्च किए हनीमून पर पैसे, चुना दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 03:58 PM (IST)

पिछले पैकेज में जहां हमने आपको सिंगर नेहा कक्कड़ के हनीमून रिजॉर्ट की कीमत बताई वही आज हम आपको बताएंगे कि आखिर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने हनीमून पर कितने पैसे खर्च किए। बता दें कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हनीमून के लिए मालदीव गई थी। मालदीव में वह पति गौतम के साथ एक अंडरवॉटर विला में ठहरी थी, जिसका नाम द मुराका है। जानकारी के लिए बता दें कि द मुराका दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल विला है जोकि साल 2018 में खोला गया था। खबरों की माने तो इस होटल को बनने में 15 मीलियन डॉलर खर्च किए गए थे।

लाखों में हैं यहां एक रात रहने की कीमत 

इस होटल विला के कमरे से समुद्र के ऊपर और नीचे की तरफ सबकुछ साफ दिखाई देता है। इस विले की सारी दीवारें कांच की है। विले में जिम और प्राइवेट सिक्योरिटी डिटेल्स के लिए एरिया है। पूरे विले को बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है।
इस विले की खूबियों से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना महंगा होगा। खबरों की माने तो इस विला में एक रात रुकने के लिए 50 हजार डॉलर खर्च करने पड़ते है जोकि भारतीय मुद्रा में करीब 37 लाख रुपए है। वही इस दो मंजिला विला में दो बैडरूम, एक जिम,बॉथरूम इत्यादि है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)

वही नेहा कक्कड़ दुबई के द पाम होटल में हनीमून मनाने गई थी। खबरों के मुताबिक, जिस रीगल सूइट रूम में नेहा और रोहन रूके थे वहां एक रात रुकने की कीमत 1 लाख 1 हजार 813 रुपए है। इसके हिसाब से नेहा के मुकाबले काजल ने अपने हनीमून पर ज्यादा पैसे खर्च किए। अगर आप दुनिया के पहले अंडरवॉटर होटल विला की एक झलक देखना चाहते हैं तो काजल अग्रवाल के हनीमून की तस्वीरें देख लें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)

30 अक्टूबर को काजल ने गौतम से की थी शादी

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी। काफी वक्त से दोनों साथ में थे। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी और कोरोना की वजह से कपल की शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। काजल की शादी काफी चर्चा में रही थी। काजल और गौतम को लॉकडाउन के दौरान इस बात का अहसास हुआ था कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। क्योंकि दोनों एक-दूसरे से ज्यादा वक्त के लिए दूर नहीं रह सकते थे। शादी से पहले ही काजल अग्रवाल ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह एक्टर नहीं बल्कि बिजनेसमैन से शादी करेंगी। काजल ने भले ही बॉलीवुड फिल्में कम की हो लेकिन वह साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
 

आपको दुनिया का पहला अंडर वॉटर होटल द मुराका कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static