देश का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां शिव-पार्वती एक साथ करते हैं विश्राम, महीने में दो बार आते हैं यहां
punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 07:22 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत समेत अन्य कुछ देशों में भगवान शिव के ऐतिहासिक मंदिर इस बात की गवाही देते हैं कि शिव अपने भक्तों के लिए हर समय मौजूद हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग इस ब्रह्मांड में उनकी मौजूदगी बताते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को जब भी किसी ने अपनी भक्ति से प्रसन्न किया, तो उसे वरदान देने हेतु वे स्वयं प्रकट हुए थे। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शिव-शक्ति विराजमान है।
श्रीशैल पर्वत पर स्थित दिव्य धाम
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग भारत के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो आंध्र प्रदेश के श्रीशैल पर्वत पर स्थित है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और शांत वातावरण का अनोखा संगम है। इस नाम का अर्थ है "मल्लिका" (जैस्मीन) और "अर्जुन" (शिव) यानी यह स्थान देवी पार्वती (मल्लिका) और भगवान शिव (अर्जुन) दोनों का निवास है। माना जाता है कि भगवान शिव स्वयं यहां मल्लिकार्जुन स्वरूप में विराजते हैं, और माता पार्वती भी उनके साथ विराजमान हैं। माना जाता है कि पुत्र स्नेह के कारण शिव-पार्वती प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर श्रीशैल पर्वत पर जरूर आते हैं।
साथ पूजे जाते हैं शिव और शक्ति
इस स्थल को "कालेश्वरम" भी कहा जाता है, जहां एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां शिव और शक्ति दोनों एक साथ पूजित हैं । माना जाता है कि तीनों लोक का भ्रमण करने के बाद शिव-पार्वती यहीं रात्रि विश्राम करते हैं। मंदिर में रोज भगवान शिव और माता पार्वती की शयन व्यवस्था होती है और मनोरंजन के लिए चौसर और पासे रखे जाते हैं, जो सुबह बिखरे हुए मिलते हैं। यहां भगवान शिव ममलेश्वर और अमलेश्वर दो लिंग रूप में विराजमान है। यहां आकर भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

प्राकृतिक सौंदर्य
नर्मदा नदी के मध्य स्थित इस ज्योतिर्लिंग को ‘ओंकार पर्वत’ भी कहा जाता है। यहां मां नर्मदा नदी ॐ के आकार में बहती हैं। मान्यता है कि नर्मदा नदी के हर कंकर में शंकर विराजित हैं। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भक्ति, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना का संगम है। यहां आकर व्यक्ति को न केवल भगवान शिव और पार्वती का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है।