उदयपुर की शाही में पहुंचीं ''जेनिफर लोपेज''! एक वेडिंग में Performance की लेती हैं इतनी फीस...

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 01:39 PM (IST)

नारी डेस्क : पॉपुलर अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज इंडिया पहुंच चुकी हैं और वह उदयपुर में अरबपति कपल राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शाही शादी में परफॉर्म करेंगी। शादी का कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा। एयरपोर्ट पर जेनिफर ने फैंस को फ्लाइंग किस किया और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

नेत्रा मंटेना की शादी उदयपुर के जगमंदिर आइलैंड पैलेस में हो रही है। संगीत नाइट की शुरुआत लीला पैलेस में हुई थी, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के रणवीर सिंह, वरुण धवन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने शानदार परफॉर्मेंस दी। अब जेनिफर लोपेज भी इस शाही शादी में धमाल मचाने पहुंच चुकी हैं।

PunjabKesari

जेनिफर लोपेज की शादी परफॉर्मेंस फीस

जेनिफर लोपेज की यह उदयपुर में पहली परफॉर्मेंस नहीं है। पहले वह साल 2015 में संजय हिंदूजा और अनुसूया महतानी की शादी में परफॉर्म कर चुकी हैं। तब उन्होंने 6.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके साथ ही उन्हें लग्जरी कोहिनूर सूट में ठहराया गया था, जिसकी एक रात का किराया 3 लाख रुपये था।

इसके बाद 2016 में रूसी अरबपति कपल Khadija Uzhakhova और Said Gutseriev की शादी में जेनिफर ने प्रति घंटे 9 करोड़ रुपये लिए। वहीं, साल 2011 में यूक्रेन के अरबपति Serhiy Taruta की बेटी की शादी में उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की फीस ली थी।

यें भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोली- अब मैं प्रेग्नेंट हूं...

शाही शादी का शानदार कार्यक्रम

नेत्रा और वामसी गडिराजू की शादी 23 नवंबर को होगी और 24 नवंबर तक कार्यक्रम जारी रहेंगे। संगीत नाइट में रणवीर सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे को 'व्हाट झुमका' पर डांस कराया और बाकी मेहमानों को भी जमकर एंटरटेन किया। जेनिफर लोपेज के आने से इस शाही शादी में ग्लैमर और भी बढ़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static