डेट पर खुद बिल भरने वाली लड़कियों को जया बच्चन ने बताया  ''बेवकूफ'', वायरल हुआ ये वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 02:33 PM (IST)

अमिताभ बच्चन  की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा बच्चन फिल्मी दुनिया से दूर रहकर भी लोगों के दिलों में राज करती है। वह अपनी फैमिली में सबसे अलग जाकर नव्या ने सोशल एंटरप्रेनर बन गई है, ऐसे में उनके काम को भी खूब पसंद किया जाता है। उन्हाेंने   'What the hell navya' नाम के शो के जरिए पोडकास्ट पर डेब्यू किया है, जिसमें वह अपनी नानी जया बच्चन और अपनी मां श्वेता बच्चन के साथ कई बातें शेयर करती हैं। 


शो की शुरुआत में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें नव्याअपनी नानी और मां से पीरियड्स का फर्स्ट एक्सपीरियंस के बारे में पूछती नजर आई थी। अब हाल ही में उन्होंने  'माचो मिथ्स एंड मॉडर्न मेन' टॉपिक पर बात की जिस पर जया बच्चन का जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। उन्होंने  नए दौर की उन महिलाओं को बेवकूफ बताया है, जो डेट पर पुरुषों को बिल नहीं देने देतीं और खुद भुगतान करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by What The Hell Navya (@wthn_official)


दरसअल नव्या नंदा ने अपने वोडकास्ट व्हाट द हेल नव्या 2 का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज किया था जिसका टाइटल था  'माचो मिथ्स एंड मॉडर्न मेन' । इस दौरान नव्या के साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन और अगस्त्य नंदा ने मर्दों और टॉक्सिटी पर बात की। नव्या ने अपने भाई से कहा-  “ महिलाएं अब अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं, बहुत सी चीजें वे स्वतंत्र रूप से करना चाहती हैं। उदाहरण के लिए यदि आप किसी लड़की को डेट पर ले जाते हैं और भुगतान करने की पेशकश करते हैं, पर वह ऐसा करने से मना कर देती है। 

PunjabKesari
 नव्या आगे कहती है कि  महिलाओं को लगता है कि वे समान रूप से...'' तभी जया बीच में टोकते हुए कहती हैं-''कितनी बेवकूफ हैं वे महिलाएं।  आपको पुरुषों को बिल भरने देना चाहिए।" इसके बाद नव्या कहती हैं- मैं कह रही हूं कि ये चीजें होती रहती हैं। लड़कियां कहती हैं मैं अपने लिए दरवाजा खोल सकती हूं। क्या आप कभी ऐसे सिचुएशन में रहे हैं जहां आप सामने वाले को पूरा सम्मान देने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन एक महिला ने कह दिया हो, मैं खुद ऐसा कर सकती हूं? फिर जया जवाब देते हुए कहती हैं-, “मूल रूप से वो महिलाएं जो कहना चाह रही हैं वो है- तमीजदार मत बनो। ये कितना बेवकूफी भरा है?”  यह पूरा वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static