जावेद अख्तर ने जीता रिचर्ड डॉकिंस अवाॅर्ड, शबाना आजमी ने किया रिएक्ट

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 05:12 PM (IST)

मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर को 2020 के प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है।

Javed Akhtar becomes only Indian to bag prestigious Richard ...

शबाना आजमी ने किया ट्वीट

ऐसे में जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के बाद एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शबाना आजमी ने ट्वीट कर लिखा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि रिचर्ड डॉकिंस जावेद के लिए प्रेरणा देने वाले नायक की तरह रहे हैं। यह पुरस्कार इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि आज के समय में जब सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता पर हमले कर रहे हैं तो यह पुरस्कार इस मूल्य की रक्षा के लिए जावेद के प्रयासों को बताता है।”

 

बेटी ने दी जीत की खबर

जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर पिता को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की है। जोया ने लिखा, "मेरे डैड ने आलोचनात्मक सोच और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डाॅकिन्स अवाॅर्ड 2020 जीता है। वे इस अवाॅर्ड को जीतने वाले अब तक के अकेले भारतीय हैं। उनसे पहले बिल महर, स्टीफन फ्राई, रिकी गर्वाइस और क्रिस्टोफर हिचेन्स थे। डैड के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

So my dad just won the prestigious Richard Dawkins Award 2020 for Critical Thinking and advancing Humanist Values. He is the only Indian to have done so. Previous recipients include Bill Maher, Stephen Fry, Ricky Gervais and Christopher Hitchens. Super excited for him ❤️

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar) on Jun 7, 2020 at 8:47am PDT

 

जावेद अख्तर को इस अवाॅर्ड के लिए इरफान हबीब, नंदिता दास, अनिल कपूर और दिया मिर्जा ने ट्वीट कर बधाई दी है। 

बता दें रिचर्ड डाॅकिन्स अवाॅर्ड आलोचनात्मक सोच, धार्मिक हठ, धर्मिता की जांच करना, मानव प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे लोगों को दिया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static