दुल्हन की Sister के लिए बेस्ट है Janhvi कपूर के ये 6 Outfits

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 03:11 PM (IST)

शादी और त्योहारों का सीजन ऐसा होता है यहां लड़कियां संजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। लेकिन अपने आउटफिट्स को लेकर थोड़ा सा कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर आप भी आउटफिट्स को लेकर कुछ असमंजस में हैं तो इस तरह के आइडियाज ट्राई कर सकती हैं। जान्हवी कपूर के यूनिक फैशन सेंस से आप इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आइडियाज के बारे में...

ब्राइट पिंक साड़ी 

आप एथनिक वियर के लिए जान्हवी के यह एथनिक साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी में की हुई ऑरेंज एम्ब्रॉयडरी और सी-शेल डिटेलिंग लुक को चार-चांद लगा रही है।  इसके साथ जान्हवी ने मांग और हाथ में डाली चंकी चूड़ियों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। 

PunjabKesari

गाउन 

अगर आप कुछ ट्रेंडी वियर करना चाहती हैं तो जान्हवी की तरह नियोन कलर का यह गाउन ट्राई कर सकती हैं। ओपन हेयर लुक और मिनिमल मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

सिल्क साड़ी 

आप सिल्क की ऐसी साड़ी भी किसी शादी या फेस्टिवल वियर के लिए ट्राई कर सकते हैं। सिल्क मॉर्डन साड़ी को एक्ट्रेस ने ग्रीन वेलवेट का ब्लाउज कैरी किया है। साथ में स्टेटमेंट चोकर और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है। आप भी इस तरह की साड़ी किसी फेस्टिवल या शादी में ट्राई कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्लिंग लहंगा 

अगर आपको ब्लिंग यानी की चमक पसंद है तो इस तरह का लहंगा आप शादी के लिए चुन सकती हैं। प्लम शेड के लंहगे पर हुआ मिरर वर्क और सेक्विन लुक पर चार-चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। 

PunjabKesari

अनारकली सूट 

अनारकली सूट भी लड़कियों की पहली पसंद होता है। अगर आप थोड़ा सा ग्लैमरस लुक ट्राई करना चाहते हैं तो अनारकली सूट के साथ चोकर और लो बन करके शादी में गॉर्जियस दिख सकते हैं। इस तरह के नैवी ब्लू अनारकली सूट को आप ट्राई कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सिल्वर लहंगा 

सिल्वर कलर भी लड़कियों की पहली पसंद होता है। अगर आपको भी सिल्वर कलर पसंद है तो आप जान्हवी कपूर के इस लहंगे से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। मिनिमल मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static