जाह्नवी कपूर का शानदार गाउन, 35,000 क्रिस्टल से सजा और 400 घंटों में हुआ तैयार

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 03:33 PM (IST)

 नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का स्टाइल एक बार फिर सबको पीछे छोड़ गया है। हाल ही में, वह 35,000 क्रिस्टल से सजे गाउन में रेड कार्पेट पर आईं और अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। इस गाउन को बनाने में 7 कारीगरों ने 400 घंटे तक मेहनत की।

गौरव गुप्ता का कस्टम मेड गाउन

जाह्नवी का यह गाउन शोशा रील अवॉर्ड्स 2025 में सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था। इस गाउन को फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खासतौर से डिजाइन किया है। गाउन का फ्लेम ऑरेंज रंग और क्रिस्टल एम्बेलिश्ड डिटेलिंग ने इसे और भी शानदार बना दिया। डिजाइन में खास बात यह है कि इसे कॉरसेट स्टाइल में डिजाइन किया गया है और स्कर्ट बॉडी फिट है, जिससे जाह्नवी के बॉडी कर्व्स खूबसूरती से फ्लॉन्ट हो रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

400 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ गाउन

इस गाउन को बनाने में 7 कारीगरों ने 400 घंटे का समय लगाया और गाउन पर 35,000 क्रिस्टल सजे हैं, जो गाउन को एक अलग ही चमक देते हैं। इस गाउन में क्रिस्टल्स को वी शेप में लगाया गया है, जिससे गाउन को एक अद्भुत इफेक्ट मिला है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के साड़ी और ब्लाउज लुक्स को लड़कियां कर रही हैं कॉपी, फैशन का नया ट्रेंड!

जाह्नवी का परफेक्ट जूलरी और मेकअप लुक

जाह्नवी ने इस गाउन के साथ BVLGARI B.Zero1 हाई जूलरी का पिंक गोल्ड और डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनके लुक को और भी क्लासी बना रहा था। छोटे से ईयररिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ उनका लुक पूरा हुआ। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करके हल्का वेवी रखा, जिससे उनका ग्लैमर और भी बढ़ गया।

PunjabKesari

फैशन की दुनिया में जाह्नवी का दबदबा

इस गाउन और लुक से जाह्नवी ने यह साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static