ईशा अंबानी की सास नीता अंबानी से कम नहीं, जानें कौन है Swati Piramal

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 01:30 PM (IST)

नारी डेस्क : अंबानी परिवार को आज कौन नहीं जानता, यह भारत के सबसे चर्चित और प्रभावशाली परिवारों में से एक है। आए दिन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर Isha Ambani और उनकी मां नीता अंबानी के बारे में आए दिन बात होती है और सब जानते हैं वो कितनी एक्टिव है Society के कामों में लेकिन आज हम आपको ईशा अंबानी की सासू मां के बारे में बताएंगे। 

PunjabKesari

खूबसूरती और स्टाइल की बात करें तो ईशा अंबानी की सास स्वाति पीरामल अपनी समधन नीता अंबानी से कम नहीं है। रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से ईशा अंबानी की शादी हुई हैं। ईशा अंबानी की सास भी नीता अंबानी की तरह ही सामाजिक कार्यों को लेकर मशहूर है।

PunjabKesari

वैसे तो स्वाति पेशे से एक डॉक्टर हैं मगर साथ ही पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। इतना ही नहीं वो मुंबई के गोपालकृष्णा पीरामल अस्पताल की फाउंडर भी हैं। कई गरीबों के लिए हेल्थ कैंपेन चलाती हैं और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का उनका मकसद अभी जारी है। social  Activist के तौर पर स्वाति पीरामल को साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।

PunjabKesari

अब बात  करते हैं सास बहु के रिश्ते के बारे में, दोनों  का रिश्ता सास बहु वाला नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा है। सास स्वाति ईशा को बेहद प्यार देती है। ईशा भी अपनी सासू मां को मां की तरह सम्मान देती है, दोनों की बॉन्डिंग कई इवेंट में देखने को मिल ही जाती है। कई मौकों पर वह एक साथ नजर आती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static