बेहद आलिशान घर में रहते हैं Varun Dhawan, स्विमिंग पूल से लेकर एंटरेंस सब है स्टाइलिश
punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 05:42 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन कई सारी हिट फिल्मों में दिख चुके हैं। फैंस उन्हें बतौर एक्टर बेहद पसंद करते हैं। सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैंस वरुण का लग्जरी लाइफस्टाइल जानने के लिए भी एक्साइटेड रहते हैं। आज वरुण अपना जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में आपको उनके इस खास दिन पर एक्टर के घर की सैर करवाते हैं।
वरुण धवन मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें उनका यह घर काफी बड़ा है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है।

अक्सर एक्टर सोशल मीडिया पर अपने आशियाने की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके घर में लगा फर्नीचर काफी मॉर्डन है। घर की एंटरेंस भी काफी स्टाइल है और मेन डॉर पर पौधे भी लगाए हुए हैं।

वरुण के घर में एक बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है जहां वह अक्सर पोज देते तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अपने घर के फर्नीचर पर उन्होंने कई सारे शोपीस आइटम्स सजाई हुई हैं जो घर को डिफ्रेंट लुक देती है।

रुम का डेकोर भी काफी अलग है जिसकी झलक तस्वीरों में साफ नजर आती है।

लिविंग रुम भी एक्टर का काफी स्टाइलिश है। जहां पर उन्होंने हाईबैक सोफे रखे हुए हैं।

वरुण धवन का रुम भी काफी अच्छी वाइब्स देता है। रुम में ग्रे कलर का डेकोर हुआ है जो एक डिफ्रेंट लुक क्रिएट करता है।

घर की बालकनी में कई सारे पौधे भी लगे हैं जिससे उनके घर को और भी अच्छा डेकोर लुक मिलता है।


