भारतीय महिलाओं का गोल्ड स्टॉक 11 देशों से भी ज्यादा, कई को महाशक्तियों छोड़ा पीछे
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 11:41 AM (IST)
नारी डेस्क: भारतीय महिलाओं की बचत और सोने के प्रति आस्था ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जो अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे 11 बड़े देशों के कुल सरकारी स्वर्ण भंडार से भी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि सुरक्षा, परंपरा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहारों और मुश्किल समय में भारतीय महिलाएं सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानती हैं।
सरकारी भंडार से कहीं ज्यादा महिलाओं के पास सोना
जहां भारत सरकार के पास करीब 880 टन सोना है, वहीं अकेले भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोना कई वैश्विक महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ देता है।
अगर महिलाओं और सरकार के सोने को मिलाकर देखा जाए, तो भारत में कुल 35,480 टन सोने का भंडार मौजूद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच यह भंडार भारतीय परिवारों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभरा है।
अमेरिका के पास सबसे बड़ा सरकारी स्वर्ण भंडार
दुनिया में सबसे ज्यादा सरकारी सोना अमेरिका के पास है, करीब 8,133 टन। इसके बाद जर्मनी, इटली और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों का नाम आता है। हालांकि भारत सरकारी सोने के मामले में मध्यम रैंक पर है, लेकिन भारतीय महिलाओं का निजी सोना इसे वैश्विक स्तर पर बेहद खास बनाता है।
आंकड़ों पर एक नजर (टन में)
भारतीय महिलाएं: 34,600 टन
अमेरिका: 8,133 टन
जर्मनी: 3,350 टन
इटली: 2,452 टन
फ्रांस: 2,437 टन
रूस: 2,330 टन
चीन: 2,304 टन
स्विट्ज़रलैंड: 1,040 टन
ये भी पढ़ें: जब बसंत के कदम पड़े निज़ामुद्दीन पर, दिल्ली गाए 700 साल पुरानी सूफ़ी परंपरा का जादू
भारत (सरकारी रिज़र्व): 880 टन
जापान: 846 टन
नीदरलैंड: 612 टन
पोलैंड: 543 टन
यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय महिलाओं की बचत की आदत और सोने पर भरोसा न सिर्फ घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर भी एक अलग पहचान देता है।

