सिनेमा जगत में शोक की लहर: मशहूर टीवी अभिनेता मुकुल देव का निधन, फैंस गहरे सदमे में

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 11:35 AM (IST)

नारी डेस्क: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है, जिससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन दिल्ली में हुआ है।

करीबी दोस्तों के मुताबिक, मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, हालांकि उनकी मौत की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं।

मुकुल देव का अभिनय और लोकप्रियता

मुकुल देव ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। अपनी प्रतिभा और सहज अभिनय के कारण वे दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में सफल रहे। उनके निभाए गए किरदार आज भी लोगों की यादों में जीवित हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukul Dev (@thereal_mukuldev)

 

ICU में भर्ती थे अभिनेता मुकुल देव, विंदू दारा सिंह ने की निधन की पुष्टि

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय टीवी और फिल्म अभिनेता मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि अब मुकुल देव को बड़े पर्दे पर नहीं देखा जा सकेगा। उनके अचानक चले जाने से सिनेमा और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि ‘मुकुल ने अपने पेरेंट्स के निधन के बाद खुद को अलग कर लिया था। वह ज्यादा किसी से मिलते नहीं थे। पिछले कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’

मनोरंजन जगत से श्रद्धांजलि और शोक व्यक्त

उनके निधन की खबर मिलते ही कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। सभी ने मुकुल देव को एक समर्पित और मेहनती कलाकार बताया जिन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा मनोरंजन के क्षेत्र में बिताया।

मुकुल देव के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पूरा टीवी परिवार खड़ा है। उनके दोस्तों, सहयोगियों और फैंस की तरफ से परिवार को ढेरों सांत्वना संदेश मिल रहे हैं।

मुकुल देव की यादें और योगदान सदैव जीवित रहेंगे

उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार और उनका कला जगत में योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static