देश की रक्षा करते हुए बलिदान… बीजापुर में नक्सली ब्लास्ट से एक वीर जवान शहीद, तीन घायल
punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 11:08 AM (IST)

नारी डेस्क: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना हमला किया है। 18 अगस्त 2025 की सुबह, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED (बारूदी सुरंग) ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए।
कैसे हुआ यह हमला?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को DRG की टीम माओवादी विरोधी अभियान के तहत बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजी गई थी। अगले दिन, 18 अगस्त को सुबह सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इस धमाके में जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हुए।
घायलों की स्थिति स्थिर
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक इलाज देकर बेहतर उपचार के लिए इवेक्यूएट (हेलीकॉप्टर से शिफ्ट) किया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। DRG (जिला रिजर्व गार्ड) की टीम बीजापुर और आसपास के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत माओवादियों के खिलाफ गुप्त जानकारी के आधार पर सर्चिंग की जाती है।
बीजापुर
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) August 18, 2025
नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट
DRG जवान दिनेश नाग शहीद
तीन जवान घायल, स्थिति खतरे से बाहर
नेशनल पार्क क्षेत्र के चिल्लामरका के जंगल में किया ब्लास्ट
इलाके में सर्च आपरेशन अब भी जारी #Bijapur #IEDBlast #Naxal pic.twitter.com/qpZEqhMyJP
इससे पहले भी मिल चुकी हैं कामयाबियां
7 अगस्त 2025 को इसी जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें एक पर 24 लाख रुपये का इनाम था। वहीं सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को मुठभेड़ में ढेर भी किया था।
CRPF जवान भी हुए थे हमले का शिकार
कुछ दिन पहले, बीजापुर के मुरडंडा और टीमापुर इलाके में भी नक्सलियों ने CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया था। ये जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर थे और ड्यूटी पूरी कर लौटते वक्त उन पर हमला हुआ।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग (IED) में विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की।
— Punjab Kesari (@punjabkesari) August 18, 2025
कैसे हुआ यह… pic.twitter.com/F7YsZRH96F
लगातार नक्सली हमले, लेकिन जवानों की हिम्मत बरकरार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जैसे इलाकों में नक्सली लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं टूटा है। वे लगातार इन उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
सरकार और प्रशासन की ओर से घायल जवानों के इलाज और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।